क्रिकेट

BCCI Apex Council meet: आज होगा रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के टी20 भविष्य का फैसला, इन मसलों पर भी लगेगी मुहर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 21, 2022, 10:11 AM IST

बीसीसीआई की बुधवार को होने वाली सर्वोच्च समिति की बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा होगी। जिसमें रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के टी20 टीम में भविष्य पर चर्चा और केंद्रीय अनुबंध सबसे अहम हैं।

Image

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़( साभार BCCI)

Photo : Twitter

नई दिल्ली: बीसीसीसीआई की बुधवार को होने वाले सर्वोच्च समिति की बैठक(BCCI Apex Council Meeting) में टीम इंडिया से जुड़े कई बड़े मसलों पर फैसला होना है। टी20 विश्व कप 2022 और एशिया कप 2022 के टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा और केंद्रीय अनुबंध होने वाली इस वर्चुअल बैठक के सबसे अहम मसले होंगे। साथ ही रोहित शर्मा के बतौर टी20 कप्तान में और राहुल द्रविड़ के बतौर टी20 टीम के कोच भविष्य का फैसला भी इस बैठक में होना है।

टीम के प्रदर्शन की होगी समीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम को यूएई में आयोजित एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप 2022 में खिताबी जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली ने दोनों बड़े टूर्नामेंट में निराश किया। एशिया कप में तो भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी। वहीं टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट के अंतर से करारी हार के बाद फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। बैठक में केंद्रीय अनुबंध को लेकर भी गहन चर्चा होनी है।

रोहित और द्रविड़ के टी20 भविष्य पर होगा फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबित अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच और कप्तान रखे जाने के मुद्दे पर बैठक में गहन चर्चा होगी। इस बात की संभावनाएं प्रबल मानी जा रही हैं कि हार्दिक पांड्या को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। हार्दिक ने बतौर टी20 कप्तान थोड़े वक्त में ही बड़ी सफलताएं हासिल की हैं और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। वहीं टी20 टीम के लिए नए कोच के नाम का भी ऐलान हो सकता है। एएनआई के मुताबित बोर्ड टीम के सपोर्ट स्टाफ के प्रदर्शन से भी नाखुश है। जिनमें फील्डिंग कोच टी दिलीप कोच का नाम अहम है। सपोर्टिंग स्टाफ में बदलाव किए जाने पर मुहर बीसीसीआई की बैठक में लग सकती है।

केंद्रीय अनुबंध में हो सकते हैं बड़े बदलाव

उपलब्ध सूचनाओं के मुताबित खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार खिलाड़ियों के अनुबंध को लेकर चर्चा हो सकती है जिसमें सबसे अहम नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में धमाल मचाकर आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर काबिज होने वाले सूर्यकुमार यादव का नाम अहम है। उन्हें हार्दिक पांड्या के साथ प्रमोशन दिया जा सकता है। टेस्ट टीम के पूर्व उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा को अनुबंध से बाहर किए जाने की पूरी संभावना है।

चयन समिति और इंजरी मैनेजमेंट भी होंगे ऐजेंडे में

नई चयनसमिति के नाम पर मुहर भी बीसीसीआई की बैठक में लग सकती है। चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली सीनियर सिलेक्शन कमिटी को बोर्ड ने टी20 विश्व कप में टीम के फाइनल में नहीं पहुंचने के बाद बर्खास्त कर दिया था और नए सिरे से आवेदन मंगाए थे। इंजरी मैनेजमेंट भी बीसीसीआई की बैठक का अहम मुद्दा होगा। दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अहमदाबाद में खेले जाने वाले पिंक बॉल टेस्ट के बारे में भी चर्चा होगी। टीम इंडिया की जर्सी के स्पॉन्सर्स एमपीएल और बैजूस को लेकर भी चर्चा होगी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article