क्रिकेट

BCCI Awards 2024 Live Streaming: बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कारों का होगा ऐलान, ऐसे देख सकेंगे लाइव

BCCI Annual Awards 2024 Live Streaming: भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वार्षिक पुरस्कारों का आयोजन किया जा रहा है। इसे भारत में घर बैठे फ्री में देखा जा सकता है।

Image

बीसीसीआई अवॉर्ड्स (फोटो- ANI)

BCCI Annual Awards 2024 Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया (BCCI) हैदराबाद में वॉर्षिक अवॉर्ड समारोह 2024 का आयोजन करने वाला है। ये विशेष अवॉर्ड शो चार साल बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसे भारत में घर बैठे आसानी से देखा जा सकता है। इस समारोह का आयोजन 23 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

पहले टेस्ट के लिए हैदराबाद में इकट्ठी हुई भारतीय क्रिकेट टीम इस समारोह में शामिल होगी। रविवार, 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंचने वाली इंग्लैंड टीम के भी पुरस्कारों में भाग लेने की उम्मीद है। आखिरी बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार 13 जनवरी, 2020 को मुंबई में आयोजित किए गए थे। इसमें जसप्रीत बुमराह मैंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया था। वहीं पूनम यादव को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था।

कब होंगे बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार (BCCI Annual Awards 2024 date)

बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कारों का आयोजन 23 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

कहां आयोजित होंगे बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार (BCCI Annual Awards 2024 venue)

बीसीसीआई के वार्षिक अवॉर्ड का आयोजन हैदराबाद में किया जाएगा।

बीसीसीआई पुरस्कार 2024 कितने बजे शुरू होंगे? (BCCI Annual Awards 2024 timing)

वार्षिक पुरस्कार समारोह भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा

बीसीसीआई 2024 पुरस्कारों का सीधा प्रसारण कहां करें? (BCCI Annual Awards 2024 Live Streaming)

बीसीसीआई अवार्ड्स 2023 को जियो सिनेमा पर भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article