Indian Cricket team for England Tour: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सामने टीम के साथ-साथ कप्तान के चयन की सबसे बड़ी चुनौती थी। ऐसे में 25 वर्षीय शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया नियुक्त किया गया है। ऋषभ पंत टेस्ट टीम के नए उपकप्तान होंगे।
नायर की हुई टेस्ट टीम में वापसी
इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में तिहरा शतक जड़ चुके करुण नायर की वापसी हुई है। उन्हें पिछले घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। इसके अलावा गुजरात टाइटन्स में शुभमन गिल के ओपनिंग पार्टनर के रूप में धमाल मचा रहे साई सुदर्शन को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने भी पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित इंडिया-ए टीम में भी जगह दी गई है।
मोहम्मद शमी को नहीं मिली जगह
मोहम्मद शमी को स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। अजीत अगरकर ने बताया है कि वे चोटिल हैं इसीलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।ऐसी है इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
