क्रिकेट

IND vs Sri Lanka Revised Schedule: भारत-श्रीलंका कार्यक्रम में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल

IND vs Sri Lanka Revised Schedule: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और टी20 मैच की सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर दी। पहले 26 जुलाई से टी20 सीरीज शुरू होना था जिसमें बदलाव किया गया है।

Image

भारत-श्रीलंका नया कार्यक्रम (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS

  • वनडे और टी20 मैच का सीरीज
  • भारत-श्रीलंका दौरे का बदला हुआ कार्यक्रम
  • गौतम गंभीर का होगा पहला असाइनमेंट

IND vs Sri Lanka Revised Schedule: बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए कार्यक्रम में बदलाव किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस रिवाइज्ड शेड्यूल की जानकारी दी गई है। दरअसल नए कार्यक्रम के तहत वनडे मैच की सीरीज को एक दिन आगे खिसका दिया गया है। पहले के कार्यक्रम के तहत भारत और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला 1 अगस्त से होना था, लेकिन नए कार्यक्रम के तहत अब यह 2 अगस्त को होगा।

इसके अलावा 3 मैच की टी20 सीरीज के कार्यक्रम में भी बदलाव है। पहले यह सीरीज 26 जुलाई से शुरू होना था लेकिन नए कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरे पर टीम सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह नहीं जाएंगे। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज तक आराम दिया गया है।

गौतम गंभीर का पहला असानइमेंट

टीम इंडिया के लिए यह दौरा इसलिए भी बेहद खास होगा क्योंकि नए कोच गौतम गंभीर का यह पहला असनाइनमेंट होगा। गंभीर को टीम इंडिया के नया कोच बनाने की खबर पर बीसीसीआई ने बीते 9 जुलाई को मुहर लगा दी थी। इस दौरे पर कई ऐसे खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है जो लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं। इसमें से पहला नाम श्रेयस अय्यर का है जिनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

भारत-श्रीलंका सीरीज का कार्यक्रम (IND vs Sri Lanka Revised Schedule)

27 जुलाई 2024, पहला टी20 मैच, पल्लेकेले

27 जुलाई 2024, दूसरा टी20 मैच, पल्लेकेले

29 जुलाई 2024, तीसरा टी20 मैच, पल्लेकेले

2 अगस्त 2024, पहला वनडे, कोलंबो

4 अगस्त 2024, दूसरा वनडे, कोलंबो

7 अगस्त 2024, तीसरा वनडे, कोलंबो

भारतीय समयानुसार कब होंगे ये मैच

3 मैच की टी20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज की बात करें तो भारतीय समयानुसार सभी टी20 मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे जबकि वनडे मुकाबलों की बात करें तो ये मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे। इस दौरे पर रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में वनडे टीम की कमान केएल राहुल को और टी20 की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम का चयन अगले हफ्ते किया जा सकता है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article