क्रिकेट

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अंतिम दो अनॉफीशियल टेस्ट के लिए इंडिया-ए का ऐलान, रिंकू सिंह की हुई एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 20, 2024, 05:25 PM IST

बीसीसीआई ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अंतिम दो अनॉफीशियल टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए का ऐलान कर दिया है। टीम में रिंकू सिंह और कुमार कुशाग्र की एंट्री हुई है।

Image

रिंकू सिंह

Photo : AP

मुंबई: इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ तीन मैच अनॉफीशियल टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए ने टीम का ऐलान कर दिया है। पहले मुकाबले में बल्ले से नाकाम रहे अभिमन्यु ईश्वर इन दो मुकाबलों में भी टीम की कमान संभालेंगे। सरफराज खान को दूसरे मुकाबले के लिए टीम में जगह मिली है लेकिन तीसरे मैच से पहले वो दल से अलग हो जाएंगे। उनकी जगह टीम में टीम इंडिया नए टी20 स्टार रिंकू सिंह खेलते दिखाई देंगे।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है। वो दूसरे और तीसरे दोनों मैच की टीम में है। कुशाग्र केएस भरत की जगह लेंगे जो पहले मैच के बाद भारतीय टेस्ट टीम से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जुड़ेंगे। वहीं टेस्ट टीम में शामिल किए गए ध्रुव जुरेल की जगह उपेंद्र यादव लेंगे।

इंडिया-ए में टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज में खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। इसके अलावा आकाशदीप और यश दयाल की भी टीम में एंट्री हुई है।

दूसरे अनॉफीशियल टेस्ट के लिए इंडिया-ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल।

तीसरे दूसरे अनॉफीशियल टेस्ट के लिए इंडिया-ए :

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, शम्स मुलानी, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article