क्रिकेट

BAN vs PAK 2nd Test Day 1: लिटन दास का शतक, पहली पारी में 278 रन पर सिमटा बांग्लादेश

लिटन दास की शतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश की टीम शनिवार को सिलहट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरते हुए पहली पारी में 278 रन बनाने में सफल रही। जानिए कैसा रहा पहले दिन के खेल के पहले दिन के खेल के पल पल का हाल?

Image

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket)

सिलहट: विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास (126 रन) के शतक से बांग्लादेश की टीम शनिवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरते हुए पहली पारी में 278 रन पर सिमट गई। लिटन ने 159 गेंद की पारी के दौरान 16 चौके और दो छक्के लगाए। स्टंप तक पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे और वह 257 रन पीछे था।

लिटन के अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच पाया जिससे पाकिस्तान के अनुशासित तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनकी बल्लेबाजी की कमजोरी उजागर हो गई। पाकिस्तान की टीम में शाहीन शाह अफरीदी की जगह शामिल हुए खुर्रम शहजाद ने 81 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मोहम्मद अब्बास ने 45 रन देकर तीन विकेट लिए।

स्ट्रेचर से बाहर गया बांग्लादेशी खिलाड़ी

हसन अली को अपने पहले ओवर में अजीब तरह से गिरने के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था। वह बाद में वापस आए, उन्होंने 49 रन देकर दो विकेट के साथ अपनी गेंदबाजी खत्म की जिसमें लिटन का विकेट भी शामिल था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अब्बास ने पारी की दूसरी ही गेंद पर महमूदुल हसन को शून्य पर आउट कर दिया।

बांग्लादेश ने जीता पहला टेस्ट मैच

तंजीद हसन ने टेस्ट पदार्पण में 26 रन बनाए। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट 104 रन से जीता था। बाएं घुटने की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेलने वाले पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम की टीम में वापस आ गए हैं। वहीं, पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारी नुकसान हुआ है। आईसीसी ने आठ ओवर कम फेंकने के चलते पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत आईसीसी ने पाकिस्तान के 8 WTC अंक काट लिए हैं।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article