क्रिकेट

BAN vs ENG: बांग्लादेश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर वर्ल्ड चैम्पियन को किया चित, सीरीज पर भी कब्जा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 12, 2023, 07:43 PM IST

Bangladesh vs England 2st T20 Match: मीरपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 14 मार्च को खेला जाएगा।

Image

बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाड़ी।

Photo : AP

Bangladesh vs England 2st T20 Match: बांग्लादेश टीम का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल की। दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंग्लैंड 117 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, सीरीज के पहले मुकाबले में भी बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था।

इंग्लैंड की टीम नहीं भर पाई दम

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के सिर्फ दो खिलाड़ी 20+ स्कोर कर पाए। फिल साल्ट ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए, जबकि बेन डेकट दो चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। टीम के कप्तान जोस बटलर महज 4 रन और सैम करेन 12 रन बनाकर आउट हो गए।

सात गेंद शेष रहते जीता बांग्लादेश

जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम ने सात गेंद शेष रहते हुए छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन नजमुज हुसैन शांतो ने तीन चौकों की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मेहदी हसन मिराज का ऑलराउंड प्रदर्शन रहा। विकेट चटकाने के साथ उन्होंने दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए। कप्तान शाकिब अल हसन खाता तक नहीं खोल पाए।

मेहदी हसन ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। रन बनाने के साथ मेहदी ने 4 ओवर में 12 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं, शाकिल अल हसन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट झटके। वहीं, इंग्लैंड के जोफरा आर्चर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। इसके अलावा सैम करेन, मोइन अली और रेहान अहमद ने एक-एक विकेट लिए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article