क्रिकेट

BAN vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 LIVE Telecast: कब और कहां देखें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का सीधा प्रसारण, बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग ऑनलाइन टेलीकास्ट

Bangladesh vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Match Live Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का छठा मुकाबला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के छठे मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड बनाम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग

BAN vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Match Updates, Bangladesh vs New Zealand Match Live Streaming: पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के छठे मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ग्रुप ए में शामिल बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम इंडिया ने बांग्लादेश को अपने पहले मुकाबले में 6 विकेट से पटखनी दी थी। पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच गंवा देता है तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे तकरीबन बंद हो जाएंगे। ऐसे में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है। ये मुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium, Dubai) में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है वहीं पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) संभाल रहे हैं। आइए जानते हैं दुबई में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के छठे मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं?

बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Squad for ICC Champions Trophy 2025)

नजमुल हुसैन शन्टो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद महमूदुल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Squad for ICC Champions Trophy 2025)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs NZ Head to Head in Champions Trophy)

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अबतक कुल 45 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 33 में न्यूजीलैंड और 11 में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली है। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों के बीच 10 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 8 में न्यूजीलैंड को और 2 में बांग्लादेश को विजय हासिल हुई है।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा (Bangladesh vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Match Date)

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मुकाबला रविवार(24 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Bangladesh vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Match Venue)

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (Bangladesh vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Match Time)

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2:00 PM बजे होगा।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (Bangladesh vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Match Match On TV)

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Bangladesh vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Match Live Streaming)

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के छठे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (Jiohotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article