Asia Cup 2025, BAN vs AFG T20 Pitch Report In Hindi Today Match: एशिया कप 2025 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं और इसी कड़ी में आज (16 सितंबर 2025) को ग्रूप बी में अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमों (Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team) के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में किया जाने वाला है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) इस एशियाई टी20 टूर्नामेंट का मेजबान देश है। इस मैच में बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास (Litton Das) करने वाले हैं वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के पास है। ये मैच सुपर-4 स्टेज के लिए बेहद जरूरी होने वाला है। इसमें अगर अफगानिस्तान जीत जाती है तो उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी वहीं बांग्लादेश के लिए ये जीतना जरूरी है क्योंकि ये उनका आखिरी मैच है। इस मैच की शुरुआत 8 बजे होने वाली है।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक टी20 में कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इन 12 मैचों में से बांग्लादेश ने 5 मुकाबले जीते हैं। जबकि अफगानिस्तान की टीम 7 बार विजयी रही है। इन आंकड़ों के हिसाब से राशिद खान की टीम लिटन दास की टीम के खिलाफ मजबूत नजर आती है। अफगानिस्तान को अपनी अंतिम 5 मैचों में से सिर्फ 1 में हार मिली है. तो वहीं बांग्लादेश को उनके अंतिम 5 मैचों में 2 में हार मिली है।
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान आज के मैच की पिच रिपोर्ट (BAN vs AFG T20 Pitch Report)
शेख जायद स्टेडियम (अबू धाबी) की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर भी प्रभाव छोड़ सकते हैं। बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके भी मिल सकते हैं, लेकिन चालाकी से गेंदबाजी करके रन रोके जा सकते हैं।अबू धाबी में T20I मैच में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 144-145 रन है। यहां पहली पारी में बनाए 140 से 150 रन के स्कोर को प्रतिस्पर्धी स्कोर माना जाता है।अबू धाबी में टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में एक पारी में सबसे ज्यादा टीम स्कोर 225/7 रन है, जो कि 2013 में आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। यहां सबसे कम टीम स्कोर 55 रन है, जो कि वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में बनाया था।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान की एशिया कप 2025 में टी20 टीमें (BAN and AFG T20 Squads for Asia Cup 2025)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम(Bangladesh National Cricket team): लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team): राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह ओमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूक।
