क्रिकेट

शानदार ढंग से मना बाबर आजम का 28वां जन्मदिन, मौजूद थे सभी टीमों के कप्तान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 11:31 PM IST

Babar Azam's 28th celebration: बाबर आजम का 28वां बर्थडे सेलिब्रेशन हमेशा के लिए यादगार बन गया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के आगाज से पहले सभी सभी टीमों के कप्तानों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पीसीबी ने बाबर आजम के जन्मदिन की केक कटिंग सेरेमनी का वीडियो साझा किया है।

Image

Babar-Azam-birthday-celebration

मेलबर्न: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम शनिवार को 28 साल के हो गए। उन्होंने अपना 28वां जन्मदिन बड़े ही शानदार तरीके से मनाया जो कि हमेशा के लिए यादगार हो गया।

टी20 विश्व कप 2022 के आगाज से ठीक एक दिन पहले टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मेलबर्न में इकट्ठा हुए थे। कप्तानों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पाकिस्तानी टीम ने बाबर आजम का जन्मदिन मनाने के लिए सभी टीमों के कप्तानों को केक कटिंग सेरेमनी के लिए आमंत्रित किया।

बगैर किसी ना-नुकुर के सभी कप्तान इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए। एक-एक करके सभी कप्तानों ने बाबर आजम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीसीबी ने बाबर आजम के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, पाकिस्तान के कप्तान के जन्मदिन पर आए स्पेशल मेहमान। बाबर आजम का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए हमने सभी टीमों के कप्तानों को आमंत्रित किया।

सभी टीमों के कप्तान अपनी टीमों के जर्सी पहने थे जिसे पहनकर वो विश्व चैंपियन बनने की कोशिश में मैदान पर उतरेंगे। बाबर ने जब केक काटा तो सभी ने उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाया। इसके बाद उन्होंने सभी का इस सेलिब्रेशन के लिए शुक्रिया अदा किया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article