क्रिकेट

बाबर आजम ने तोड़ा अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, निशाने पर है एक और

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ अपनी 42 गेंद में 75 रन की आतिशी पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट कोहली को पछाड़कर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

बाबर आजम(साभार PCB)

KEY HIGHLIGHTS
  • आयरलैंड के खिलाफ बाबर ने खेली 75 रन की पारी
  • जड़ा टी20आई में 36वां अर्धशतक
  • बने टी20आई में सबसे ज्यादा 50+ पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

Babar Azam, Most Fifty Plus Score in T20Is: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 42 गेंद में 75 रन की आतिशा पारी खेलकर टीम की 6 विकेट से मैच में जीत में अहम भूमिका अदा की। अपनी इस पारी के दौरान जैसे ही बाबर ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया वो आजम विराट कोहली को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में बाबर ने 57,0 और 75 रन की पारियां खेलीं और कुल 132 रन सीरीज में अपने नाम किए।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 50+ पारियां

बाबर आजम के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 118वें मैच की 111 पारी में 3 शतक और 36 अर्धशतक सहित 50 रन से ज्यादा की 39 पारियां दर्ज हो गई है। जबकि विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 37 अर्धशतक सहित पचास रन से ज्यादा की कुल 38 पारियां खेली हैं।

T20I में 4 हजारी बनने से 45 रन दूर

बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली की पीछे छोड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं। बाबर के नाम 117 मैच की 111 पारियों में 3955 रन दर्ज हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में 4 हजार रन पूरे करने से बाबर 45 रन दूर हैं। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले विराट के बाद दुनिया के दूसरे खिलाड़ी होंगे।

रनों का शहंशाह बनने के लिए 83 रन की दरकार

वहीं रनों की रेस में विराट को पछाड़ने के लिए उन्हें 83 रन की दरकार है। ये रिकॉर्ड वो 22 मई से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैच की टी20 सीरीज में अपने नाम कर सकते हैं। विराट कोहली के नाम 117 मैच में 4037 और रोहित शर्मा 151 में 3974 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा को रनों की दौड़ में पीछे छोड़ने के लिए बाबर को 20 और विराट को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट में रनों का शहंशाह बनने के लिए 83 रन की दरकार है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article