क्रिकेट

अजहर महमूद पाकिस्तानी टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त

New Coach of pakistan test team: अजहर महमूद को सोमवार को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया और वह अपने मौजूदा अनुबंध समाप्त होने तक इस पद पर बने रहेंगे। उनका मौजूदा अनुबंध अगले साल अप्रैल तक है।

Image

अजहर महमूद (X)

पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद को सोमवार को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया और वह अपने मौजूदा अनुबंध समाप्त होने तक इस पद पर बने रहेंगे। उनका मौजूदा अनुबंध अगले साल अप्रैल तक है।

महमूद ने पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ सभी प्रारूपों में सहायक कोच के रूप में दो साल का अनुबंध किया था। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी (टेस्ट) और दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन (सीमित ओवर) मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे। यह दोनों हालांकि बाद में अपने पद से हट गए थे।

पीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज अजहर महमूद को पाकिस्तान की पुरुष टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया। अजहर अपने मौजूदा अनुबंध के समाप्त होने तक इस भूमिका में रहेंगे।’’ पचास वर्षीय महमूद ने 1996 से 2007 के बीच पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट और 143 एकदिवसीय मैच खेले।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article