क्रिकेट

धोनी की वापसी से पहले सीएसके को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये इनफॉर्म बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम का प्रदर्शन अभी तक चिंता का विषय बना हुआ था तो अब इंजरी ने टीम की कमर तोड़ दी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ महामकुाबले से पहले सीएसके को बड़ा झटका लगा। टीम का इनफॉर्म बल्लेबाज इंजरी की वजह से आईपीएल के बाकी के बचे हुए मैचों से बाहर हो गया है।

Image

आयुष महात्रे आईपीएल से बाहर। फोटो- BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज आयुष महात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की और बताया कि इस चोट से उबरने के लिए उन्हें छह से 12 हफ्तों के रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी, जिसका मतलब है कि इस सीजन के लिए महात्रे का सफर यहीं खत्म हो गया है।

हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को आयुष महात्रे बल्लेबाजी करने के दौरान चोटिल हो गए थे। एसआरएच के खिलाफ दो रन लेने की कोशिश में युवा खिलाड़ी की बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिचांव की शिकायत हुई। आउट होने से पहले उन्हें कई बार मैदान पर ही फर्स्ट ऐड की आवश्यकता पड़ी। बाद में वापस लौटते समय रामकृष्ण घोष और फिजियो टॉमी सिम्सेक ने उन्हें मैदान से बाहर ले जाने में मदद की। इसके बाद सोमवार को बल्लेबाज की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए स्कैन किया गया।

चेन्नई को लगा बड़ा झटका

महात्रे के बाहर ने से सीएसके की जीत की संभावनाओं को बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि पांच बार की चैंपियन टीम टूर्नामेंट में पहले से ही लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। शुरुआती तीन मैच हारने के बाद, सीएसके ने अगले दो मैच जीते, लेकिन हाल ही में हैदराबाद में फिर से हार गई। महात्रे अब तक टीम के शीर्ष स्कोरर रहे हैं, जिन्होंने दो अर्धशतक बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177.87 का रहा।

खलील भी हो चुके हैं बाहर

कुछ दिन पहले ही सीएसके को एक बड़ा झटका लगा था, जब तेज गेंदबाज खलील अहमद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही नाथन एलिस चोटिल हो गए और डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआती मैचों में नहीं खेले। अनुभवी एमएस धोनी अभी तक खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं और फिटनेस के आधार पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के दावेदारों में से एक होंगे। सीएसके का अगला मैच 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article