क्रिकेट

शतक से चूककर भी 17 साल के आयुष म्हात्रे ने रच दिया इतिहास

Ayush Mhatre Half Century: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक पारी खेली। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के इस 17 साल के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक शतक जड़ दिया। यह उनकी चौथी आईपीएल पारी है और उन्होंने इतिहास रच दिया।

Image

आयुष म्हात्रे का शतक (साभार-AP)

Ayush Mhatre Half Century: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार अर्ध शतकीय पारी खेली। ऐसा लग रहा था कि वह आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ देंगे, लेकिन लुंगी एन्गिडी की स्लोअर गेंद पर म्हात्रे फंस गए। उन्होंने 48 गेंद में 94 रन की पारी खेली। उनकी यह पारी चेज करते हुए आई है जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा आसान नहीं होती है। आयुष ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। वह चेन्नई की ओर से अर्ध शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। म्हात्रे की यह केवल चौथी आईपीएल पारी है। उन्होंने 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया। म्हात्रे को चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर 30 लाख रुपये में शामिल किया था।

25 गेंद में जड़ा था अर्धशतक

आयुष ने अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी केवल 25 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके साथ ही वह चेन्नई की ओर से फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2008 में मुंबई के खिलाफ 21 साल और 148 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वह आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं।

आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज

उम्र खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम वर्ष
14 वर्ष 32 दिन वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स (RR) गुजरात टाइटंस (GT) 2025
17 वर्ष 175 दिन रियान पराग राजस्थान रॉयल्स (RR) दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2019
17 वर्ष 291 दिन आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 2025
18 वर्ष 169 दिन संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स (RR) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 2013
18 वर्ष 169 दिन पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स (DC) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2018

जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी

214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से एकबार फिर शेख रशीद और आयुष म्हात्रे ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंद में 51 रन की साझेदारी की। म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए रवींद्र जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी कर चेन्नई को रेस में बनाए रखा। जडेजा के साथ उन्होंने 64 गेंद में 114 रन की साझेदारी की।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article