क्रिकेट

VIDEO: अक्षर पटेल ने इस शानदार रन आउट से जीत लिए करोड़ों दिल, फिर जाकर बाहर बैठ गए, देखें वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 8, 2023, 06:25 PM IST

Axar Patel run-out video: आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग से दिल जीत चुके अक्षर पटेल को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के प्लेइंग-11 में शामिल तो नहीं किया गया, लेकिन सब्सटिट्यूट के तौर पर वो कुछ समय के लिए मैदान पर आए और एक शानदार रन-आउट से अपनी छाप छोड़ गए।

Image

अक्षर पटेल (ICC)

Photo : Twitter

IND vs AUS WTC Final 2023: हाल में समाप्त हुए आईपीएल 2023 में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी खूब जलवा बिखेरा, हालांकि उनकी टीम सबसे पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। फिर भी अक्षर की खूब तारीफ हुई थी। अब टीम इंडिया लंदन के ओवल मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेल रही है, लेकिन अक्षर को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। मैच के दूसरे दिन अक्षर सब्सटिट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान के अंदर आए तो कुछ ही मिनटों में अपनी छाप छोड़ने में सफल हो गए।

अक्षर पटेल सब्सटिट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर फील्डिंग करने उतरे तो जाहिर तौर पर वो गेंदबाजी तो कर नहीं कर सकते थे, ऐसे में सिर्फ फील्डिंग ही वो जरिया था जहां वो अपनी छाप छोड़ सकते थे, बस वही हो गया। मिचेल स्टार्क 19 गेंदों में 5 रन बनाकर पिच पर टिके हुए थे और साझेदारी खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे।

तभी स्टार्क ने एक हल्का सा शॉट मिड ऑफ दिशा में बाएं तरफ खेला और रन के लिए आवाज लगा दी। वो दौड़ पड़े लेकिन ये भूल गए कि सामने अक्षर पटेल फील्डिंग कर रहे थे जो कि खुद भी एक बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। अक्षर ने शानदार अंदाज में गेंद उठाई और इससे पहले कि स्टार्क क्रीज के करीब भी पहुंच पाते अक्षर ने एक शानदार थ्रो से सीधे विकेट बिखेरते हुए रन आउट को अंजाम दिया।

देखिए उस शानदार रन-आउट का वीडियो

इस रन आउट के तुरंत बाद अक्षर पटेल फिर मैदान के बाहर चले गए। हालांकि कुछ देर बाद उनको फिर मैदान पर बुलाना पड़ा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन शुरुआती तीन विकेट गंवाए तो लगा टॉस जीतकर गेंदबाजी लेने का फैसला सही था लेकिन बाद में स्थिति पलटती चली गई।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े और भारत की उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने कदम एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ा दिए।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article