क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के पहले मैच में खेलना संदिग्ध

Pat Cummins Injury Update: ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया है कि अगले महीने पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एशेज सीरीज के पहले मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। इस तेज़ गेंदबाज़ ने सोमवार को मीडिया से कहा, "मैं इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता लेकिन मैं कहूंगा कि इसकी संभावना कम से कम है। मेरे पास अभी भी थोड़ा समय है।"

Image

पैट कमिंस

Photo : AP

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया है कि अगले महीने पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एशेज सीरीज के पहले मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। इस तेज़ गेंदबाज़ ने सोमवार को मीडिया से कहा, ‘‘मैं इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता लेकिन मैं कहूंगा कि इसकी संभावना कम से कम है। मेरे पास अभी भी थोड़ा समय है।’’

आस्ट्रेलियाई कप्तान पीठ की चोट के कारण तीन महीने के लिए बाहर हो गया है और अटकलें लगाई जा रही है कि उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के अलावा अन्य मैचों से भी खेलना संदिग्ध है। कमिंस ने कहा कि उन्होंने शारीरिक अभ्यास शुरू कर दिया है और वह सत्र दर सत्र अच्छा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम अगले सप्ताह गेंदबाजी की थोड़ी तैयारी करेंगे। मुझे शायद कुछ सप्ताह और लगेंगे। उसके बाद ही मैं वास्तव में गेंदबाजी करूंगा।’’

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी, जिसके बाद चार दिसंबर से ब्रिस्बेन में दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद के मैच एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article