क्रिकेट

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 19 वर्षीय सैम कोंस्टास को डेब्यू से पहले दी ये सलाह

IND vs AUS 4th Test: पैट कमिंस कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने की चुनौतियों को अच्छी तरह से समझते हैं और इसलिए उन्होंने 19 वर्षीय सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को ज्यादा नहीं सोचने और अपने खेल का पूरा आनंद लेने की सलाह दी है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले कोंस्टास का भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करना तय है।

Image

पैट कमिंस (AP)

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने की चुनौतियों को अच्छी तरह से समझते हैं और इसलिए उन्होंने 19 वर्षीय सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को ज्यादा नहीं सोचने और अपने खेल का पूरा आनंद लेने की सलाह दी है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले कोंस्टास का भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करना तय है।

कमिंस से पूछा गया कि जब उन्होंने18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था तो वह कैसा महसूस कर रहे थे तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ समय तो यह सोचने में बिताया कि मैं यहां क्यों और कैसे हूं और यह सब कुछ इतनी जल्दी कैसे हो गया। मुझे याद है कि मैं वास्तव में काफी उत्साहित था और मुझे लगता है कि सैमी (कोंस्टास) के मामले में भी इस सप्ताह ऐसा होने वाला है।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘आप खेल में बने रहना चाहते हैं। आपको खेल पूरा आनंद लेना होता है और ज्यादा नहीं सोचना होता है। सैमी को भी मेरा यही संदेश है। मैं सच में 18 साल की उम्र में ऐसा ही महसूस कर रहा था। मैं वास्तव में तब काफी उत्साहित था।’’ विराट कोहली और ऋषभ पंत अभी तक भले ही अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम उनका पूरा सम्मान करती है और कमिंस का मानना है कि बाकी बचे दो टेस्ट मैच में ये खिलाड़ी उनके सामने चुनौती पेश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और इसमें कोई संदेह नहीं कि वे किसी मुकाम पर हमारे लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।’’ कमिंस से पूछा गया कि क्या भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म का ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिलेगा तो उन्होंने पिछली बार कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के मेलबर्न लगाए गए शतक को याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कहना बहुत मुश्किल है। मुझे याद है कि कुछ साल पहले रहाणे ने यहां शतक जमाया था। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच हमेशा रोमांचक होता था। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच शानदार रहा था।’’

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article