क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, IPL में खेलना भी मुश्किल

Mitchell Marsh Out Of ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित हो चुकी थी लेकिन अब उन्हें टीम में एक बदलाव करना पड़ेगा। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं और उनका आईपीएल में भी खेलना संदिग्ध है।

Image

मिशेल मार्श चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से हुए बाहर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को लगा करारा झटका
  • ऑलराउंडर मिशेल मार्श टूर्नामेंट से हुए बाहर

Mitchell Marsh Out Of ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक कुछ दिन पहले बुरी खबर मिली है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) पीठ में तकलीफ के कारण 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं और उनका आईपीएल 2025 में खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक बयान में मिशेल मार्श की चोट के बारे में जानकारी दी और कहा कि उन्हें 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है। कुछ अन्य रिपोर्टों के अनुसार मार्श का आईपीएल में भी खेलना संदिग्ध है। उन्हें आईपीएल में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने अपनी टीम में लिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी सूचना

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, "मिशेल मार्श को पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण आगामी आईसीसी पुरुष चैंपियन ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है। पिछले कुछ सप्ताह में उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द बढ़ गया था और उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी समय लगेगा। राष्ट्रीय चयन समिति उनके स्थान पर नए खिलाड़ी का चयन करने के लिए जल्द ही बैठक करेगी।" किसी भी टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा 12 फरवरी तक करनी होगी।

ये खिलाड़ी ले सकता है मार्श की जगह

मिशेल मार्श के बाहर हो जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को 12 फरवरी तक अपनी टीम में उनका विकल्प ढूंढना होगा। अगर खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो लगता है स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) की टीम में एंट्री हो सकती है। बेशक वो मार्श की तरह पूर्ण ऑलराउंडर नहीं हैं लेकिन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कौशल देखने को मिला था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article