क्रिकेट

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के साथ पहली बार हुआ कुछ ऐसा, टॉप बल्लेबाज शर्मिंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 08:56 PM IST

AUS vs SL, Powerplay record: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पर्थ की पिच पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की, जो इस संस्करण में उनकी पहली जीत साबित हुई। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया के साथ पहली बार कुछ ऐसा हुआ जिससे उनके शीर्ष के बल्लेबाज शर्मसार हुए।

Image

ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक टी20 रिकॉर्ड (ICC)

Photo : Twitter

Australia vs Sri Lanka (AUS vs SL), T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में कई दिलचस्प चीजें देखने को मिलीं। इन्हीं में से एक ऐसा रिकॉर्ड भी रहा जो काफी शर्मनाक है। ये अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नाम। उन्होंने मैच तो जीता लेकिन इस अनचाहे रिकॉर्ड के दाग को मिटाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

आईसीसी टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर जवाब देने उतरी तो उसने इस लक्ष्य को 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इसकी अहम वजह बने मार्कस स्टोइनिस जिन्होंने 18 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली।

बेशक ऑस्ट्रेलिया ने स्टोइनिस की धमाकेदार पारी से जीत दर्ज की लेकिन शुरुआत में उनकी टीम की बल्लेबाजी कुछ इस प्रकार रही कि एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। हम बात कर रहे हैं पावरप्ले की। पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में ऐसा पहली बार हुआ जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी बाउंड्री नहीं लगाई।

इसकी मुख्य वजह बने शीर्ष के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज। डेविड वॉर्नर 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे ओपनर आरोन फिंच ने 42 गेंदों में नाबाद 31 रनों की धीमी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट पांचवें ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर के रूप में गिरा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article