क्रिकेट

AUS vs ENG 5th Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया ने किया पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में 4 जनवरी से खेले जाने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

Photo : AP

सिडनी: एशेज सीरीज में 3-1 आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में 4 विकेट से हार का सामना करने वाली 15 सदस्यीय टीम को सिडनी टेस्ट के लिए बरकरार रखा है। रविवार 4 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाले मुकाबले में टीम की कमान एक बार फिर स्टीव स्मिथ संभालेंगे। पैट कमिंस और नाथन लॉयन मुकाबले के लिए फिट नहीं हैं।

सिडनी टेस्ट पर टिका है स्टोक्स और मैकुलम का भविष्य

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज की धमाकेदार अंदाज में पर्थ में शुरुआत की थी और दो दिन में मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इसके बाद ब्रिस्बेन और गाबा में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके महज 11 दिन में एशेज सीरीज पर कब्जा कर लिया। इसके बाद मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच अप्रत्याशित रूप से दो दिन में विकेटों की पतझड़ के बीच खत्म हो गया और इंग्लैंड 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच जीतने में सफल हुई। ऐसे में सिडनी में खेला जाने वाले न्यू ईयर टेस्ट मैच बेहद अहम हो गया है। इस मैच के परिणाम पर बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैडन मैकुलम का बतौर हेड कोच कार्यकाल निर्भर करेगा। एशेज सीरीज में बैज़बॉल की हवा निकलने के बाद दोनों के सिर पर तलवार लटक रही है।

पांचवें एशेज टेस्ट के लिए ऐसी है ऑस्ट्रेलिया की टीम:

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article