क्रिकेट

जिंदगी और मौत से जूझ रहा है टूटी उंगली के साथ भारत से वर्ल्ड कप छीनने वाला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी डेमियन मार्टिन जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने मार्टिन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 2003 में भारत के खिलाफ खेली गई पारी ने टीम इंडिया से वर्ल्ड कप का ताज छीन लिया था।

Image

डेमियन मार्टिन (साभार-ICC)

ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेलने वाले डेमियन मार्टिन को गंभीर हालत में ब्रिसबेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 54 साल के मार्टिन पिछले कुछ वक्त से बीमार थे और कुछ समाचारा पत्रों की मानें तो वह फिलहाल कोमा में हैं। न्यूज कॉर्प से बात करते हुए, उनके करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा: "उन्हें बेहतरीन इलाज मिल रहा है और (मार्टिन की पार्टनर) अमांडा और उनका परिवार जानता है कि बहुत से लोग उनके लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने मार्टिन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा 'डेमियन की बीमारी के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। इस समय क्रिकेट कोर्ट और पूरे क्रिकेट जगत की शुभकामनाएं उनके साथ हैं'।

डार्विन में जन्मे मार्टिन ने 21 साल की उम्र में 1992-93 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने डीन जोन्स को रिप्लेस किया था। उन्होंने अपने करियर में 13 शतक लगाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 165 रन रहा जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साल 2006-7 में एडिलेड में खेला था।

67 टेस्ट के अलावा मार्टिन ने 208 वनडे मैच में 40.8 की औसत से 5,346 रन बनाए। वह 1999 और 2003 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे थे। 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराने में उन्होंने अहम रोल निभाया था और टूटी उंगली से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 88 रन की पारी खेली थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article