AUS vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: 19 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर
AUS vs ZIM T20 World Cup 2026 Live Score (ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे टी 20 वर्ल्ड कप आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Australia vs Zimbabwe Live streaming, Scorecard, Weather Pitch Report, Toss Time and Playing11 Live Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बड़ा उलटफेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 146 रन बनाकर ढेर हो गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। 2007 के बाद इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिली है।
AUS vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: 19 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर
यह मुकाबला श्रीलंका को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम कोलंबो में खेला गया। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला था। जिम्बाब्वे ने पहले मुकाबले में ओमान को 8 विकेट से हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 67 रन से जीत दर्ज की थी।
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो अब तक इस फॉर्मेट में दोनों टीम केवल 3 बार एक दूसरे से भिड़ी है। 3 में से दो बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है तो एक बार जिम्बाब्वे ने चौंकाया है। जिम्बाब्वे ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी जहां ब्रैंडन टेलर मैच विनर बने थे।
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (AUS vs ZIM Playing XI)
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (Today Match Australia Playing XI)- ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरॉन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन (Zimbabwe Playing XI)-
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रियान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
