क्रिकेट

AUS vs SCO 2nd T20 Live Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

Australia vs Scotland 2nd T20 Match Live Streaming Online: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी शुक्रवार (06 सितंबर 2024) को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी। (फोटो- Cricket Scotland X)

Photo : Twitter

AUS vs SCO, Australia vs Scotland 2nd T20 Match Live Streaming Online: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। ऑस्ट्रेलियाई टीमों की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। वहीं, स्कॉटलैंड की नजर पहली जीत पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले खेलते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 155 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी शुरुआती की और 62 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने 320 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। हालांकि, वे अपने शतक से चूक गए। दूसरे मुकाबले में भी उनपर नजर रहेगी।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (Australia vs Scotland 2nd T20 Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार (06 सितंबर 2024) को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Australia vs Scotland 2nd T20 Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Australia vs Scotland 2nd T20 Match Time)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस शाम 6.00 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (Australia vs Scotland 2nd T20 Match On Tv)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Australia vs Scotland 2nd T20 Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article