Who Won The Toss Today, AUS vs PAK, Australia vs Pakistan 3rd T20 Match Toss Live: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज अब अपने अंत की ओर बढ़ गई है। इस सीरीज का आखिरी मैच आज (18 नवंबर 2024) को खेला जा रहा है। मैच का आयोजन होबार्ट के बेरेलिव ओवल स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंगलिश (Jos Inglis) के हाथों में है वहीं पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं। मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले इन दोनों टीमों के आंकड़े पर गौर फरमाते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 27 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में 13 बार पाकिस्तानी टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 13 मैचों में पाकिस्तान को मात देने में सफल रही है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टॉस टाइम ( AUS vs PAK 3rd T20 Match Toss Time)
- 1:00 PM
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान स्टेडियम (AUS vs PAK 3rd T20 Match Venue)
- बेरेलिव ओवल स्टेडियम, होबार्ट
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टॉस विजेता का नाम( AUS vs PAK 3rd T20 Toss Winner)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing-11)
मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेट कीपर/कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)
साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), उस्मान खान, आगा सलमान (कप्तान), इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, जहांदाद खान, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)
टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस(कप्तान), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम जम्पा।
