क्रिकेट

AUS vs PAK 3rd Test: पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव, शाहीन-इमाम बाहर, सैम अयूब करेंगे डेब्यू

AUS vs PAK 3rd Test, Pakistan playing 11: सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया गया है। टीम ने अनुभवी खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को मौका दिया है।

Image

पाकिस्तान टेस्ट टीम (फोटो- ICC)

AUS vs PAK 3rd Test, Pakistan playing 11: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सिडनी में खेला जाने वाला है। इसके लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। एकतरफ जहां ऑस्ट्रेलिया बिना बदलाव के साथ उतर रही है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

पाकिस्तान द्वारा घोषित की गई प्लेइंग 11 में टीम के अनुभवी गेंदबाज शाहीन अफरीदी का नाम शामिल नहीं है। टीम ने तेज गेंदबाज को आराम दिया है। वहीं शाहीन के अलावा इमाम उल हक को भी खराब प्रदर्शन के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह सैम आयूब को जगह दी गई है जो कि इस मैच में डेब्यू करने वाले हैं।

तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11

सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, साजिद खान, हसन अली, अली हमजा, आमेर जमाल

ऑस्ट्रेलिया ने नहीं किया कोई बदलाव

क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार, कमिंस ने पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलिया के पास विजयी प्लेइंग के साथ छेड़छाड़ करने का कोई कारण नहीं है और टीम श्रृंखला के अंतिम मैच में जाने के लिए उत्सुक है। भले ही एससीजी अन्य ऑस्ट्रेलियाई पिचों के मुताबिक ज्यादा टर्न वाला ट्रेक है, लेकिन ऐसा लगता है कि अतिरिक्त स्पिनर को खिलाने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सब कुछ उनके पक्ष में काम कर रहा है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article