
Australia vs Netherlands, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को रौंदा, दर्ज की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत
AUS vs NED Cricket Score, Australia vs Netherlands World Cup 2023 Match Highlights(ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स विश्व कप मैच): ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन के बड़े अंतर से मात देकर विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 399 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 90 रन पर 21 ओवर में ढेर हो गई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के नाम विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी दर्ज हो गई। ऑस्ट्रेलिया के नेट रन रेट में इस मैच में जीत के साथ ही बहुत इजाफा हुआ है। निगेटिव रन रेट अब एक से ज्यादा का हा गया है। ऐसे में पांच बार की चैंपियन टीम एक बार फिर सेमीफाइनल की दौड़ में लौट आई है। 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ ऑस्ट्रेलिया चौथे पायदान पर अंक तालिका में काबिज है। ग्लेन मैक्सवेल को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एडम जंपा ने 8 रन देकर 4 विकेट झटके लगातार तीन मैचों में उन्होंने 4 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया है। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 4-4 विकेट अपने नाम किए थे।
ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नीदरलैंड्स को 400 रन का विशाल लक्ष्य दिया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए और 400 रन का लक्ष्य दिया। डेविड वॉर्नर ने 104 रन की पारी खेली। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरा शतक है। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 71 रन और मार्नस लाबुसेन ने 62 रन की पारी खेली। इसके इलावा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ने भी 40 गेंदों पर शतकीय पारी खेली। यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। रन की नाबाद पारी खेली। नीदरलैंड्स के लोगान वैन बीक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।