LIVE

IND vs PAK: कांलबो में सुबह से हो रही है बारिश, भारत-पाकिस्तान के मैच होने पर संशय

शेखर झाUpdated Sep 12, 2023, 10:46 IST
Follow on Google News
IND vs PAK: कांलबो में सुबह से हो रही है बारिश, भारत-पाकिस्तान के मैच होने पर संशय

IND vs PAK: कांलबो में सुबह से हो रही है बारिश, भारत-पाकिस्तान के मैच होने पर संशय

भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार (10 सितंबर, 2023) को रद्द हो गया। शाम करीब पांच बजे जबरदस्त बारिश की वजह से खेल पहले रुका। तीन बार इंस्पेक्शन के बाद फिर पानी गिरा तो मुकाबले को कॉल्ड ऑफ कर दिया गया। अब यह मुकाबला रिजर्व डे यानी अगले दिन 11 सितंबर, 2023 को दोपहर तीन बजे सेम लोकेशन पर होगा। खास बात यह है कि कल मैच वहीं से चालू होगा, जहां आज थमा था। दरअसल, बारिश के चलते मैदान और पिच बुरी तरह गीले हो गए थे और खिलाड़ियों को यह बात खटक रही थी। सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई कि वे किसी भी सूरत में गीले ग्राउंड पर खेलने को तैयार नहीं थे। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए मैच के पल-पल के अपडेट्स:

India vs Sri Lanka Match LIVE SCORE: WATCH HERE

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

SEPT 11, 2023 10:37 IST

IND vs PAK LIVE: कोलंबो में हो रही है बारिश

भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका के कोलंबो में सुबह से बारिश हो रही है।
SEPT 11, 2023 10:34 IST

IND vs PAK LIVE: तय समय पर फिर शुरू होगा महामुकाबला

SEPT 11, 2023 09:22 IST

IND vs PAK LIVE: दिलचस्प हो जाएगा एशिया कप

अंक बटने के बाद भारतीय टीम के खाते में एक अंक होगा जबकि पाकिस्तान के खाते में तीन और श्रीलंका के खाते में 2 अंक होंगे। पाकिस्तान 2 मैच में तीन अंक के साथ पहले पायदान पर काबिज हो जाएगा। भारतीय टीम एक मैच में एक अंक के साथ तीसरे पायदान पर और बांग्लादेश 2 मैच में 2 हार के साथ चौथे स्थान पर रहेगी। इसके बाज भारत-बांग्लादेश और भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैचों की अहमियत बढ़ जाएगी। अगर श्रीलंका की टीम भारत को हरा देती है तो वो फाइनल में पहुंच जाएगी। भारत की उसके खिलाफ जीत भी फाइनल में टीम इंडिया की जगह पक्की कर देगी।
SEPT 11, 2023 08:01 IST

IND vs PAK LIVE: कोलंबो से मौसम का हाल लाइव

SEPT 11, 2023 07:15 IST

IND vs PAK LIVE: अगर रिजर्व डे पर नहीं हुआ मैच तो बटेंगे अंक

11 सितंबर को ये मुकाबला भारतीय पारी के 24.1 ओवर से आगे खेला जाएगा। मैच 50-50 ओवर का पूरा होगा। हालांकि सोमवार को भी कोलंबो में भीषण बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में आसार हैं कि ये मैच पूरा नहीं हो सकेगा। अगर दोनों टीमों किस्मत अच्छी रही तो 20-20 ओवर का मैच पूरा कराया जा सकता है। अगर इतने ओवर भी नहीं खेले जा सके तो फिर दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने को मजबूर होना पड़ेगा।
SEPT 10, 2023 23:01 IST

IND vs PAK LIVE: बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का मैच रिजर्व दिन में खिंचा

लगातार बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को यहां हो रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर फोर मुकाबले को रिजर्व दिन में खिंचना पड़ा है। यहां प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे। मैच अब कल दोपहर तीन बजे यहीं से शुरू होगा। इसके मायने हैं कि कल खेलने के बाद भारतीय टीम को 24 घंटे से भी कम समय में सुपर फोर के अगले मैच में श्रीलंका से खेलना होगा। विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रमश: आठ और 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का ग्रुप मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। एशिया कप के श्रीलंका चरण में बारिश ने मुकाबलों में लगातार खलल डाला है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका की राजधानी में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
SEPT 10, 2023 23:00 IST

कोलंबो में केसिनो में जाने के कारण पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर विवाद के घेरे में

पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर उमर फारूख कलसन और बोर्ड के महाप्रबंधक (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट) अदनान अली कोलंबो में एक केसिनो में जाने के कारण विवादों के घेरे में आ गए हैं। दोनों एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के साथ है । ऐसे में उनका जुआ खेलने के ठिकाने पर जाने पर आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई की नजरें जरूर गई होंगी। पाकिस्तान के कई क्रिकेटप्रेमियों ने सोशल मीडिया पर सवाल दागा कि पीसीबी के दोनों अधिकारी इतने...पढ़ें, पूरी खबर।
SEPT 10, 2023 20:55 IST

IND vs PAK LIVE: आज के दिन का खेल रद्द

SEPT 10, 2023 20:33 IST

IND vs PAK LIVE: तीसरी बार पिच का इंस्पेक्शन, क्या लग रहे हैं आसार? जानिए

फिलहाल तीसरी बार मैदान और पिच का इंस्पेक्शन किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुकाबला रात नौ बजे चालू हो सकता है। अगर नौ बजे मैच हुआ तब यह 30 से 32 ओवर्स का हो सकता है। हालांकि, अगर आज न हुआ तब कल का दिन इसके लिए रिजर्व रखा गया है। यानी 11 सितंबर को रिजर्व डे पर मैच 50-50 ओवर का ही होगा और वहीं से चालू होगा, जहां पर रुका था।
SEPT 10, 2023 20:21 IST

IND vs PAK LIVE: पिच सुखाने का काम जारी है

IND vs PAK LIVE: पिच सुखाने का काम जारी है
SEPT 10, 2023 20:11 IST

IND vs PAK LIVE: इसे कहते हैं जुगाड़! यूं पंखों से सुखाई जा रही पिच

IND vs PAK LIVE: इसे कहते हैं जुगाड़! यूं पंखों से सुखाई जा रही पिच
SEPT 10, 2023 19:35 IST

IND vs PAK LIVE: रिजर्व डे के तहत क्या होगा? समझिए

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान सुपर फोर मैच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारी बारिश के कारण रोक दिया गया। फिलहाल, भारत का स्कोर 24.1 ओवर में 147/2 है। दो सितंबर को पल्लेकेल में जब दोनों टीमों के बीच लीग चरण का मैच खेला गया तो लगातार बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल सका। भारत-पाकिस्तान सुपर फोर मैच को रद्द होने से बचाने के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने शुक्रवार को रविवार के लिए एक रिजर्व दिन जोड़ा। संशोधित खेल स्थितियों के अनुसार, अगर रविवार को खराब मौसम के कारण मैच आगे नहीं बढ़ पाया तो बिना कोई ओवर गंवाए खेल जहां रुका था वहीं से शुरु रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा।
SEPT 10, 2023 19:33 IST

IND vs PAK LIVE: 11 और 18 सितंबर हैं रिजर्व-डे

IND vs PAK LIVE: 11 और 18 सितंबर हैं रिजर्व-डे
SEPT 10, 2023 19:03 IST

IND vs PAK LIVE: साढ़े सात बजे पिच का इंस्पेक्शन, रोहित-बाबर ने किया मैदान का मुआयाना

भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए शाम साढ़े सात बजे मैदान और पिच का निरीक्षण किया जाएगा। फिलहाल दोनों टीम के कुछ चुनिंदा प्लेयर्स (रोहित शर्मा, बाबर आजम और मो.रिजवान आदि) मैदान में मुआयने के लिए पहुंचे हुए हैं। ग्राउंड स्टाफ उन एरियाज़ को आइडेंटिफाई कर रहा है, जहां पर मैदान या पिच अधिक भीगी हुई है।
SEPT 10, 2023 19:00 IST

IND vs PAK LIVE: अगर देर से चालू हुआ मैच तब क्या होगा?

बारिश की वजह से फिलहाल इंडिया और पाकिस्तान का मैच रुका हुआ है। ऐसा बताया गया है कि मुकाबला अगर रात साढ़े 10 बजे तक चालू हुआ तब यह वनडे मैच 20-20 ओवर्स का हो सकता है।
SEPT 10, 2023 18:44 IST

IND vs PAK LIVE: सोशल मीडिया पर इसके लिए पाक खिलाड़ी की हुई तारीफ

SEPT 10, 2023 18:03 IST

IND vs PAK LIVE Cricket Score: जब कवर से ढंका हुआ था मैदान, ऐसा था नजारा

SEPT 10, 2023 18:01 IST

IND vs PAK LIVE Cricket Score: अब कैसे हैं मैदान में हालात?

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच फिलहाल मैच रुका हुआ है। हालांकि, बारिश अब रुक गई है, मगर पिच अभी भी कवर से ढंकी हुई है। माना जा रहा है कि थोड़ी देर में मुकाबला चालू हो सकता है।
SEPT 10, 2023 17:10 IST

IND vs PAK LIVE: जेंटलमैन हैं फकर जमां! ग्राउंड स्टाफ की यूं की मदद

IND vs PAK LIVE: जेंटलमैन हैं फकर जमां! ग्राउंड स्टाफ की यूं की मदद
मैच के बीच जब बारिश होने लगी, तब ग्राउंट स्टाफ की मदद के लिए पाक टीम के फकर जमां आगे आए। उन्होंने इस तरह कवर खींचा, जिससे कई लोगों ने उनकी तारीफ की। लोगों ने उन्हें जेंटलमैन बताया।
SEPT 10, 2023 17:05 IST

IND vs PAK LIVE:...जब मैदान में होने लगी झमाझम बारिश, देखें वीडियो