क्रिकेट

IND vs SA: अर्शदीप तोड़ सकते हैं भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड, इतने विकेट की है दरकार

अर्शदीप सिंह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन सकते हैं। जानिए इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें है कितने विकेट की दरकार?

Image

अर्शदीप सिंह

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्शदीप सिंह बन सकते हैं T20I में भारत के सबसे सफल पेसर
  • अबतक ले चुके हैं 58 मैच में 89 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार हैं भारत के टी20 में सबसे सफल पेसर

सेंचुरियन: भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मंगलवार को कहा कि दबाव की परिस्थितियों में चीजों को सरल बनाए रखना और शांतचित्त बने रहने से उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट में डेथ ओवरों का विशेषज्ञ बनने में मदद मिली। अर्शदीप ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अब तक 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 89 विकेट लिए हैं और उनका औसत लगभग 18 है।

बताया डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी का राज

अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर डेथ ओवरों में गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा,'मेरी रणनीति परिस्थितियों और विकेट पर निर्भर करती है। मैं इस पर गौर करता हूं कि हमें विकेट लेने की जरूरत है या रन प्रवाह पर अंकुश लगाने की।' डेथ ओवरों की गेंदबाजी में कुछ दिन आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं जबकि कुछ दिन ऐसा नहीं होता है। हमें शांतचित्त बने रहना होता है। हमें डेथ ओवरों का की गेंदबाजी के बारे में ज्यादा नहीं सोचना होता है। हम चीजों को सरल बनाए रखने का प्रयास करते हैं।'

भारत के सबसे सफल पेसर बनने से दो विकेट दूर

अर्शदीप सिंह के पास भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले पेसर बनने का मौका है। अर्शदीप सिंह के खाते में 58 मैच में 89 विकेट हो गए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 87 मैच में 90 विकेट अपने लिए हैं। अगर सेंचुरियन में वो दो विकेट अपने नाम करने में सफल हुए तो भारत के अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article