क्रिकेट

County Championship: अर्शदीप की जानदार गेंदबाजी, एक भी बल्लेबाज उनकी गेंद को नहीं पढ़ पाए

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 12, 2023, 11:44 AM IST

County Championship Match: कैंटरबरी में चल रहे काउंटी चैम्पियनशिप में केंट और सुरे के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने केंट टीम के साथ डेब्यू किया है। डेब्यू मैच में ही अर्शदीप ने तहलका मचा दिया है।

Image

अर्शदीप सिंह। (फोटो- केंट क्रिकेट के ट्विटर से)

Photo : Twitter

County Championship Match: इंग्लैंड के कैंटरबरी में चल रहे काउंटी चैम्पियनशिप के डिविजन वन के डेब्यू मैच में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह की धमाकेदार एंट्री हुई है। अर्शदीप ने केंट टीम की ओर से काउंटी क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान किया। अर्शदीप ने मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले कुछ तीन ओवर डाले और सभी मेडन ओवर रहे। कोई भी बल्लेबाज उनकी गेंद पर रन नहीं ले सके।

बल्लेबाजी में भी अर्शदीप रहे नाबाद

केंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने सुरे के खिलाफ 82.2 ओवर में 3.65 की रनरेट से 301 रन बनाए। जॉर्डन कॉक्स ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। कॉक्स ने 198 गेंदों पर 17 चौके और 2 छक्के की मदद से 133 रन बनाए। वहीं, जॉय एविसन और वेस आगर ने अर्धशतकीय पारी खेली। जॉय एविसन ने 107 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 58 रन बनाए, जबकि आगर ने 70 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 51 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने एक गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर नाबाद रहे।

सबसे सफल गेंदबाज रहे अर्शदीप

काउंटी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में बिना रन दिए अपना ओवर पूरा किया। हालांकि, उनको सफलता नहीं मिली। वहीं, मैट क्विन ने 4 ओवर डाले। इसमें महज 3 रन दिए और उन्होंने तीन मेडन ओवर भी निकाला। वहीं, वेस आगर ने 3.4 ओवर किया और 15 रन देकर दो विकेट लिए।

अर्शदीप का इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा है प्रदर्शन

24 साल के अर्शदीप ने 2022 में भारत के लिए डेब्यू किया था। टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 07 जुलाई 2022 को डेब्यू किया था, जबकि वनडे में 25 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। अर्शदीप 26 टी20 मैचों में 8.39 की इकोनॉमी से 41 विकेट ले चुके हैं।, जबकि 3 वनडे मैचों में पहले विकेट का इंतजार है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article