Anushka Sharma post before Kohli retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका को 7 रनों से मात दे दी है। इसी के साथ उन्होंने 11 साल बाद आखिरकार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल के बाद जहां टीम सेलिब्रेट कर रही थी वहीं विराट कोहली ने अचानक टी20ई से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। कोहली के अलावा रोहित ने भी इस फॉर्मेंट को अलविदा कह दिया है। कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैच देख रही थी और उन्होंने आखिरी ओेवर में एक पोस्ट किया जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।
दरअसल द.अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी और टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद थे। ऐसे में ये लक्ष्य आसान लग रहा था। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने एक शानदार कैच लपककर उन्हें आउट कर दिया। इसे देखकर अनुष्का भी हैरान रह गई और उन्होंने टीवी का फोटो लेकर इंस्टाग्राम पर स्टेटस डाला और लिखा कि ओह माय गॉड। अब ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन (फोटो- Instagram)
कोहली ने टी20ई को कहा अलविदा
अपने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में, विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की और कहा, "यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, और यही हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते, और फिर चीजें होती हैं। भगवान महान है, और मैंने टीम के लिए उस दिन काम पूरा किया, जिस दिन इसकी जरूरत थी। अब या कभी नहीं, भारत के लिए आखिरी टी20 इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहता था। कप उठाना चाहता था, और मजबूर करने के बजाय स्थिति का सम्मान करना चाहता था। यह एक खुला रहस्य था, अब अगली पीढ़ी के लिए कमान संभालने का समय आ गया है, कुछ अद्भुत खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे और झंडा ऊंचा लहराते रहेंगे"
