क्रिकेट

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत के स्क्वॉड में हो सकता है बदलाव, एक पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज को बुलाया गया इंग्लैंड

Indian cricket team squad: मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिेकेट टीम के स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। दरअसल टीम मेें अंशुल कंबोज को शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि वे किस खिलाड़ी के रुप में कैसे शामिल किए जा सकते हैं।

Image

भारतीय टेस्ट टीम में हो सकता है बदलाव (फोटो- BCCI)

Indian cricket team squad: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। इसमें इंग्लैंड की टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली है और भारतीय टीम को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब भारत के लिए मैनचेस्टर में होने वाला चौथा टेस्ट मैच करो या मरो का होने वाला है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए हैं और उनका अगला मैच खेलना मुश्किल है। इसी बीच भारतीय टीम ने कवर के रुप में एक और धाकड़ गेंदबाज को बुला लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तेज़ गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारत के मौजूदा इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उनको शामिल करने की वजह अर्शदीप सिंह हैं जो कि अपने गेंदबाजी हाथ में गहरी चोट के कारण मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

इंडिया ए के लिए दमदार गेंदबाजी

24 वर्षीय कंबोज भारत ए टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछले महीने दो तीन दिवसीय मैच खेले थे। उन्होंने दोनों मैचों में पांच विकेट लिए थे। इस तेज़ गेंदबाज़ ने अपनी गति और चुस्त लाइन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने हरियाणा के लिए 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट लिए हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने एक्सप्रेस को बताया है कि "अर्शदीप को गहरी चोट लगी है और उसमें टांके लगे हैं। उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कम से कम दस दिन लगेंगे। चयनकर्ताओं ने कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है।"

आकाश दीप भी चोटिल

26 वर्षीय अर्शदीप को गुरुवार को नेट्स सेशन के दौरान साईं सुदर्शन की गेंद को फॉलो-थ्रू पर रोकते समय गेंदबाजी करने वाले हाथ में चोट लग गई थी। हाथ में टांके लगाए गए हैं और अब उनके चौथे टेस्ट में खेलने की संभावना कम है। आकाश दीप की उपलब्धता पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि वह कमर में दर्द से जूझ रहे हैं। आकाश दीप ने मैनचेस्टर रवाना होने से पहले भारतीय टीम द्वारा आयोजित नेट्स सेशन में गेंदबाजी नहीं की थी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!