क्रिकेट

DPL T20: अनिरुद्ध चौधरी ने आखिरी ओवर में किया कमाल, वेस्ट दिल्ली लायंस ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 3 रन से हराया

DPL 2025: अनिरुद्ध चौधरी ने आखिरी ओवर में सात रन का अच्छी तरह से बचाव करके वेस्ट दिल्ली लायंस को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में सेंट्रल दिल्ली किंग्स पर तीन रन से रोमांचक जीत दिलाई। किंग्स के सामने 179 रन का लक्ष्य था और वह इसे हासिल करने की तरफ अच्छी तरह से बढ़ रहा था। उसे अंतिम ओवर में सिर्फ सात रन चाहिए थे, लेकिन चौधरी ने केवल तीन रन दिए और कप्तान जोंटी सिद्धू (41 गेंदों पर 56 रन) को आउट कर लायंस को यादगार जीत दिलाई।

Image

दिल्ली प्रीमियर लीग का रोमांचक मैच (X/DelhiPremierLeague)

अनिरुद्ध चौधरी ने आखिरी ओवर में सात रन का अच्छी तरह से बचाव करके वेस्ट दिल्ली लायंस को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में सेंट्रल दिल्ली किंग्स पर तीन रन से रोमांचक जीत दिलाई। किंग्स के सामने 179 रन का लक्ष्य था और वह इसे हासिल करने की तरफ अच्छी तरह से बढ़ रहा था। उसे अंतिम ओवर में सिर्फ सात रन चाहिए थे, लेकिन चौधरी ने केवल तीन रन दिए और कप्तान जोंटी सिद्धू (41 गेंदों पर 56 रन) को आउट कर लायंस को यादगार जीत दिलाई। चौधरी ने तीन ओवर में 24 रन लेकर एक विकेट लिया लेकिन उनका अंतिम ओवर निर्णायक साबित हुआ।

किंग्स की शुरुआत खराब रही और उन्होंने शुरुआत में ही कुछ विकेट गंवा दिए। लेकिन सलामी बल्लेबाज यश ढुल ने 49 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली और अपने कप्तान के साथ 79 रन की साझेदारी की। सिद्धू के धैर्यपूर्ण अर्धशतक और आदित्य भंडारी के 12 गेंदों पर 23 रन की उपयोगी पारी से किंग्स जीत के करीब पहुंच गया था लेकिन चौधरी के अंतिम ओवर में उसके बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाए। उसकी टीम आखिर में पांच विकेट पर 175 रन ही बना सकी।

इससे पहले वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसका इसको चार विकेट पर 65 रन था। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कृष यादव ने पारी को संभाला।

यादव ने 60 गेंदों पर 85 रन बनाए जबकि रितिक शौकीन (11 गेंदों पर 20 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया जिससे उनकी टीम आठ विकेट पर 178 रन बनाने में सफल रही। किंग्स की तरफ से अरुण पुंडीर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article