क्रिकेट

IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंची KKR तो खुशी से झूम उठी अनन्या और सुहाना, देखें VIDEO

Ananya Pandey Suhana Khan reaction on KKR Win: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना विजयी रथ जारी रखते हुए ईडन गार्डन्स में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस को मात दे दी है। इसी के साथ वे प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

Image

अनन्या पांडे सुहाना खान और जूही चावला का केकेआर की जीत पर रिएक्शन (फोटो- Screengrab/ipl)

Ananya Pandey Suhana Khan reaction on KKR Win: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को बारिश से प्रभावित मैच में मात दे दी। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई कर दिया। वे ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। केकेआर की इस जीत के बाद जहां ईडन गार्डन्स पर फैंस के चेहरे पर खुशी की कोई सीमा नहीं थी वहीं दूसरी ओर टीम मैनेजमेंट और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अनन्या पांडे और जूही चावला भी काफी खुश नजर आईं।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में हार्दिक पंड्या ने केकेआर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और वेंकटेश अय्यर के 42 और नितीश राणा के 33 रनों की बदौलत वे 16 ओवर में कुल 157 रन बनाने में सफल रहे। 158 रनों का लक्ष्य एमआई के लिए बहुत ज्यादा साबित हुआ और पांच बार की पूर्व चैंपियन 16 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी और इस तरह 18 रनों से चूक गई।

अनन्या सुहाना ने जूही संग मनाया जश्न

इस जीत के बाद केकेआर की सह-मालिक जूही चावला और सुहाना खान, जो बॉलीवुड अभिनेता और केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की बेटी हैं उन्हें अनन्या पांडे और अन्य लोगों के साथ जश्न मनाते देखा गया। एक्टर तिकड़ी के जश्न का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि अब तक खेले गए 12 में से आईपीएल 2024 के अपने नौवें लीग चरण मैच को जीतकर, केकेआर ने अंक तालिका में नंबर 1 स्थान बनाए रखा और आईपीएल 2024 के प्लेऑफ़ में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। उनकी नेट रनरेट भी अच्छी है और वे इसी स्थान पर टूर्नामेंट के अंत में भी रहना चाहेंगे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article