क्रिकेट

New IPL Rules: जान लीजिए आईपीएल के नए नियम, दो ग्रुप होंगे और इस तरह होंगे मैच

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 27, 2023, 08:43 PM IST

IPL 2023 New Rules: आईपीएल 2023 में आपको नए नियम और तरीके देखने को मिलने वाले हैं। इस बार 10 टीमों के बीच मुकाबले कुछ अलग अंदाज और अलग रणनीति के तहत होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में इस बार भारत में क्या नियम बदले हैं, आइए जानते हैं।

Image

आईपीएल के नए नियम (BCCI/IPL)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में दिखेंगे नए नियम
  • इस बार होंगे दो ग्रुप
  • 10 टीमें 5-5 टीमों के ग्रुप में विभाजित

IPL 2023 New Rules: आईपीएल 2023 में आपको नए नियम देखनेे को मिलेंगे। ऐसे ही नियम पिछले सीजन में भी देखने को मिले थे लेकिन इस बार कुछ और बदलावों के साथ ये नियम सामने आने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में क्या नियम होंगे और टूर्नामेंट का ढांचा किस तरह का रहेगा।

इस बार पिछली बार की तरह ही एक बार फिर दो ग्रुप होंगे। दोनों ग्रुप में 5-5 टीमें होंगी। कौन सी टीम किस ग्रुप में है, आइए पहले ये जान लेते हैं और उसके बाद बाकी के नियमों की बात करेंगे।

ग्रुप-A: मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स

ग्रुप-B: चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स

बाकी के नियम

- हर टीम 14 मैच खेलेगी, जिसमें 7 मैच घरेलू मैदान पर और 7 मैच दूसरी टीम के मैदान पर खेलने होंगे।

- हर टीम को दूसरे ग्रुप की 5 टीमों से दो-दो मैच खेलने होंगे, ये मुकाबले भी घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर होंगे।

- इसके अलावा हर टीम अपने ग्रुप की चार टीमों से एक-एक मैच खेलेगी

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च को होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और एम एस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। लीग स्टेज में कुल 70 मैच खेले जाएंगे जिसमें 18 दिन ऐसे होंगे जब दो मैच खेले जाएंगे (दोपहर 3.30 बजे से और शाम 7.30 बजे से)। जिस दिन एक मैच होगा, वो शाम को 7.30 बजे से खेला जाएगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article