क्रिकेट

Mukesh Kumar: भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट में गोपालगंज का धुरंधर करेगा डेब्यू, जानिए कौन हैं मुकेश कुमार

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 20, 2023, 07:31 PM IST

Mukesh Kumar test debut: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हुआ है। इस मैच से पहले एक और भारतीय क्रिकेटर की किस्मत चमकी। ये खिलाड़ी हैं गेंदबाज मुकेश कुमार जो अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल और इशान किशन के बाद मुकेश कुमार तीसरे खिलाड़ी हैं जिनको करियर शुरू करने का मौका मिला है।

Image

मुकेश कुमार (BCCI)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट मैच शुरू
  • मुकेश कुमार को टेस्ट डेब्यू का मिला मौका
  • बिहार के गोपालगंज से आते हैं मुकेश कुमार

Mukesh Kumar debut, IND vs WI 2nd Test: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज से पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला शुरू हुआ है। इस मैच में टॉस से पहले भारतीय टीम की तरफ एक और खिलाड़ी को खुशखबरी मिली। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टेस्ट करियर शुरू करने का मौका दिया गया है। वो इस मैच से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच से पूर्व भारतीय टीम प्रबंधन ने एक साथ दो युवा खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया था। वो खिलाड़ी थे 21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल जिन्होंने मैच में जोरदार शतक भी जड़ा, जबकि दूसरे खिलाड़ी थे 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन। अब मुकेश कुमार तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसे भारतीय टीम प्रबंधन ने इस सीरीज में शुरुआत का मौका दिया है।

कौन हैं मुकेश कुमार (Who is Mukesh Kumar)

बिहार के गोपालगंज में 12 अक्टूबर 1993 को जन्मे मुकेश कुमार एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनको 29 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका मिला है। साल 2012 में पिता के व्यवसाय के चलते उन्होंने कोलकाता शिफ्ट होना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने बंगाल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना शुरू की और कड़ी मेहनत के बाद 2015-16 रणजी ट्रॉफी से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया। मुकेश ने अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 33 मैचों में 123 विकेट चटकाए हैं। जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम 26 विकेट दर्ज हैं।

इससे पहले, पिछले साल उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। फिर दिसंबर 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल हुए लेकिन फिर मौका नहीं मिला। इस बार वेस्टइंडीज दौरे के लिए उनको तीनों प्रारूपों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article