क्रिकेट

Mallika Sagar: जानिए कौन हैं आईपीएल 2024 नीलामी का संचालन कर रहीं मल्लिका सागर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 19, 2023, 03:12 PM IST

All you need to know about IPL 2024 Auctioneer Mallika Sagar: आईपीएल 2024 की नीलामी में इस बार एक खास बात जो देखने को मिली, वो ये रही कि पहली बार आईपीएल नीलामी का संचालन एक महिला ने किया। हर जगह उनकी चर्चा है, इनका नाम है मल्लिका सागर। जानिए इनके बारे में।

Image

कौन हैं मल्लिका सागर (Jio Cinema)

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन हैं आईपीएल 2024 नीलामीकर्ता मल्लिका सागर
  • पहली बार किसी महिला ने कराया नीलामी का संचालन
  • इससे पहले डबल्यूपीएल नीलामी भी करा चुकी हैं मल्लिका

IPL 2024 Auction, Who Is Mallika Sagar: आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई में आयोजित हो रही है। इस बार की नीलामी में टीमें वही 10 हैं, बस आयोजन स्थल इस बार दुबई है और नीलामीकर्ता (Auctioneer) अब एक पुरुष नहीं, बल्कि पहली बार आईपीएल नीलामी का संचालन एक महिला कर रही हैं। इनका नाम है मल्लिका सागर। आइए जानते हैं उनके बारे में।

पहली बार आईपीएल नीलामी का संचालन कर रहीं मल्लिका सागर भारतीय मूल की सबसे चर्चित महिला नीलामीकर्ता हैं। कुछ ही दिन पहले उन्होंने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में भी ये भूमिका निभाई थी। उनको पिछले साल डब्ल्यूपीएल के पहले संस्करण की नीलामी में पहली बार नीलामीकर्ता बनने का मौका मिला था। वैसे मल्लिका नीलामी की दुनिया में कोई नया नाम नहीं हैं। वो इससे पहले आर्ट ऑक्शनर थीं और दुनिया के कई देशों में वो अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वो आर्ट कलेक्टर भी हैं।

आपको बता दें कि भारतीय खेल जगत में भी ये पहला मौका नहीं है कि मल्लिका सागर नीलामीकर्ता के रूप में नजर आ रही हैं। इससे पहले वो प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 2021 संस्करण की नीलामी में भी नीलामी का संचालन कर चुकी हैं। मुंबई में वो कई आर्ट गैलरी के ऑक्शन की प्रक्रिया का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

अगर नीलामीकर्ता ना होतीं, तो ये कर रही होतीं मल्लिका

कुछ ही दिन पहले डब्ल्यूपीएल द्वारा जारी एक वीडियो में मल्लिका सागर ने कई रोचक सवालों के जवाब दिए थे। इसी दौरान जब उनसे ये पूछा गया कि अगर वो नीलामीकर्ता ना होतीं तो क्या कर रही होतीं? तो इस पर मल्लिका ने कहा कि शायद वो खोजी पत्रकार होतीं। अब आईपीएल 2024 की नीलामी के साथ ही उनकी लोकप्रियता का ग्राफ और बढ़ने वाला है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!