क्रिकेट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ धाकड़ प्लेयर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल होकर बाहर हो गए हैं उनके भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका है।

Image

कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरन ग्रीन हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल
  • पीठ में लगी है चोट कराया गया है स्कैन
  • भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना है संदिग्ध

लंदन: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का शुक्रवार को भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध हो गया क्योंकि वह पीठ की चोट के कारण वह इंग्लैंड के मौजूदा दौरे से बाहर हो गए। बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में तीसरे मैच के बाद दर्द की शिकायत के बाद 25 वर्षीय ग्रीन इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे श्रृंखला के अंतिम दो मैचों से बाहर हो गये।

स्कैन से पता चलेगा कितनी गंभीर है चोट

चोट के कारण उन्हें शुक्रवार को लॉर्ड्स में चौथे वनडे से भी बाहर कर दिया गया था। स्कैन से पीठ की चोट का पता चला है और ऑस्ट्रेलिया में और अधिक जांच के बाद उनकी संभावित वापसी तय की जाएगी। ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के प्रवक्ता ने कहा कि चोट की गंभीरता और उसकी वापसी का समय तब तक पता नहीं चलेगा जब तक कि खिलाड़ी पर्थ में नहीं पहुंच जाता।

32 साल बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर, 2024 को पर्थ में शुरू होगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 से 7 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाएगा। 32 साल लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया भारत के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते थे लेकिन उनकी चोट ने टीम के माथे पर दो महीने पहले शिकन ला दी है। भारतीय टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी सीरीज जीत पर है। सीरीज का इंतजार पूरी दुनिया के प्रशंसक कर रहे हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article