क्रिकेट

पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर अलीम डार ने किया संन्यास का ऐलान

पाकिस्तान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायर रहे अलीम डार से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट सीजन उनके अंपायरिंग करियर का आखिरी होगा।

Image

अलीम डार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने किया संन्यास का ऐलान
  • घरेलू क्रिकेट सीजन होगा उनके करियर का आखिरी
  • 145 टेस्ट, 231 वनडे और 72 टी20 में की अंपायरिंग

इस्लामाबाद: आईसीसी के पूर्व एलीट अंपायर और तीन बार ‘वर्ल्ड क्रिकेट अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके अलीम डार पाकिस्तान के घरेलू सत्र के बाद 2025 में संन्यास लेंगे। वह 2003 से 2023 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल थे। वह अभी पाकिस्तान के एलीट पैनल में हैं और आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में पाकिस्तान के चार अंपायरों में शामिल हैं।

परोपकार के काम पर अब लगाऊंगा ध्यान

डार ने शुक्रवार को कहा,'हर शानदार सफर का आखिर में अंत होता है और अब समय आ गया है कि मैं पूरी तरह से अपने सामाजिक और परोपकार का काम पर ध्यान लगाऊं। अंपायरिंग 25 साल तक मेरे जिंदगी रही। मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया और मुझे कई ऐतिहासिक मैचों में अंपायरिंग करने का मौका मिला जिसमें कई पीढ़ियों को महान खिलाड़ी शामिल रहे।

ऐसा रहा अंपायरिंग करियर

डार ने 1986-98 तक 17 प्रथम श्रेणी मैच और 18 लिस्ट ए मैच खेलने के बाद 1999 में पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी अंपायरिंग में पदार्पण किया था। वह 145 टेस्ट, 231 वनडे और 72 टी20 और पांच टी20 विश्व कप में अंपायरिंग कर चुके हैं।

पाकिस्तान में खेली है प्रथम श्रेणी क्रिकेट

56 वर्षीय अलीम डार ने पाकिस्तान में बतौर घरेलू क्रिकेटर 17 प्रथम श्रेणी मैच 18 लिस्ट-ए मैच साल 1986 से 1998 के बीच खेले। इसके बाद उन्होंने अंपायरिंक को करियर के रूप में चुना। उन्होंने साल 1998-99 में कायदे आजम ट्रॉफी में अंपायरिंग डेब्यू किया था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article