क्रिकेट

Video: अजिंक्य रहाणे ने की रवि शास्त्री की मिमिक्री, बताया गॉल टेस्ट पर क्या कहते पूर्व कोच

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अजिंक्य रहाणे अपनी दूसरी पारी को खूब एंज्वाय कर रहे हैं। भारत-श्रीलंका मैच के दौरान ऐसा ही एक पल देखने को मिला जब उन्होंने पूर्व कोच रवि शास्त्री की मिमिक्री की। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Image

अजिंक्य रहाणे (साभार-X)

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे संन्यास के बाद अपनी दूसरी पारी को खुलकर एंज्वॉय कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रहाणे फिलहाल भारत-श्रीलंका गॉल टेस्ट में कॉमेंट्री कर रहे हैं। इस दौरान वह खुलकर इस नई पारी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। चौथे दिन एक ऐसा ही पल उनकी ओर से देखने को मिला जब उन्होंने पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री की मिमिक्री की। रहाणे की पहचान ऐसे खिलाड़ियों में होती है जो बोलने से ज्यादा करने में यकीन रखते हैं। ऐसे में फैंस को उनका यह रूप खूब पसंद आ रहे है।

जब रहाणे ने की शास्त्री की मिमिक्री

मैच के दौरान समीर कोचर ने रहाणे से कहा कि इस स्थिति में अगर रवि शास्त्री होते तो वह टीम से क्या कह रहे होते। फिर क्या था रहाणे का ऐसा अवतार देखने को मिला जो उनसे उम्मीद नहीं की जाती। रहाणे ने रवि शास्त्री की जो मिमिक्री की वो काबिले तारीफ थी। इस दौरान उनके साथ बैठे मोहम्मद कैफ और अजय जडेजा खूब एंज्वाय करते दिखे।

मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा। ये लक्ष्य इस मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है, क्योंकि इससे पहले पाकिस्तान ने 2022 में 344 रन का लक्ष्य हासिल किया था। ऐसे में श्रीलंका को जीत दर्ज करने के लिए इतिहास रचना होगा। इससे पहले भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 167 जबकि केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली थी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह सीरीज जीतनी होगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article