क्रिकेट

IND vs WI 1st Test: मुंबई रणजी टीम कप्तान ने टेस्ट डेब्यू से पहले यशस्वी को दी शुभकामनाएं और अहम सलाह

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 12, 2023, 11:44 AM IST

Ajinkya Rahane's Advice to Yashashvi Jaiswal: टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में डेब्यू करने जा रहे यशस्वी जायसवाल को मुंबई रणजी टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुभकामनाएं और अहम सलाह दी है।

Image

राहुल द्रविड़ और यशस्वी जायसवाल( साभार BCCI)

Yashashvi Jaiswal: घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद एक और युवा खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू करने के लिए तैयार है। 21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने पर कप्तान रोहित शर्मा ने मुहर लगा दी। रोहित के मुताबिक यशस्वी पारी का आगाज करेंगे। शुभमन गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे।

भारत के 306वें टेस्ट क्रिकेटर होंगे यशस्वी

यशस्वी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 306वें खिलाड़ी होंगे। यशस्वी के करियर के इस अहम मौके पर मुंबई रणजी टीम के कप्तान और टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 21 साल के धाकड़ बल्लेबाज के टेस्ट डेब्यू पर खुशी जताते हुए कहा, मैं यशस्वी जायसवाल को लेकर बहुत खुश हूं। वो एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए और आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सबसे अहम जिस तरह वो रेड बॉल क्रिकेट में बल्लेबाजी कर रहे हैं वो शानदार है। उन्होंने पिछले साल दलीप ट्रॉफी में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

आजादी के साथ अपने अंदाज में खेलने की मिली सलाह

रहाणे ने आगे कहा, मेरा उनके लिए संदेश यही है कि आप जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे हो करते रहो। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। ये कुल मिलाकर मैदान पर जाकर आजादी के साथ अपने अंदाज में खेलने की बात है। ये सबसे ज्यादा अहम है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।

ऐसा है जायसवाल का प्रथम श्रेणी में रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने अबतक खेले 15 मैच की 26 पारियों में 80.21 के औसत से 1845 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 9 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। उनकी अर्धशतक को शतक में तब्दील करने की काबीलियत उन्हें सबसे अलग बनाती है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 265 रन है। उनके नाम तीनों फॉमेट में शतक हैं। वो लिस्ट और प्रथम श्रेणी दोनों में दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article