क्रिकेट

क्या पाकिस्तान का कोच बनने के लिए तैयार हैं? Ajay Jadeja के जवाब ने सबको हैरान कर दिया

Ajay Jadeja on being Pakistan Cricket Team Coach: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में शानदार काम करने वाले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में हैं। अब उनसे एक सवाल हुआ जिसका जवाब खूब वायरल हो रहा है। उनसे पूछा गया कि क्या वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच बनना चाहेंगे। जानिए उनका जवाब क्या था।

Image

अजय जडेजा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का बयान हुआ वायरल
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच बनने पर किया गया था सवाल
  • जडेजा ने हामी भरते हुए पाकिस्तान की तुलना अफगानिस्तानी टीम से की

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और हाल में विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर रहे अजय जडेजा (Ajay Jadeja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके बेहतरीन मार्गदर्शन और कोच जॉनाथन ट्रॉट की मेहनत के दम पर अफगानिस्तानी टीम ने वनडे विश्व कप इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कई बड़ी टीमों को चौंकाया भी। अब अजय जडेजा ने एक इंटरव्यू के दौरान एक खास सवाल पर अपने बयान से हर किसी को हैरान कर दिया है।

'स्पोर्ट्स तक' कार्यक्रम में अजय जडेजा ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमों की तुलना पर हो रही चर्चा के बीच ये भी सवाल हुआ कि क्या वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच बनना चाहेंगे। इस पर जडेजा ने हामी भरते हुए सबको हैरान कर दिया।

जडेजा ने पाक टीम का कोच बनने के सवाल को लेकर हां, "हां मैं तैयार हूं"। उन्होंने आगे कहा, "मैंने जो कुछ सीखा है वो अफगानी खिलाड़ियों के साथ साझा किया था और मुझे लगता है कि पाकिस्तान भी कभी अफगानिस्तान जैसे ही थे। आप अपने खिलाड़ी के मुंह पर उसको कुछ भी कह सकते थे।"

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के लिए विश्व कप 2023 उनका सबसे यादगार टूर्नामेंट साबित हुआ, वे सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके लेकिन फिर भी उन्होंने करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिल जीत लिए। उन्होंने लीग स्टेज के अपने 9 मैचों में 4 जीत दर्ज की और 5 मैच गंवाए। वे 8 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर रहे। इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीमें भी उनसे नीचे रहीं। उनके और पाकिस्तान के अंक बराबर रहे। ये एक बहुत बड़ी सफलता दी।

दूसरी तरफ नंबर.1 वनडे टीम की हुंकार के साथ विश्व कप में प्रवेश होने वाली पाकिस्तानी टीम पांचवें स्थान से आगे नहीं बढ़ सकी और नॉकआउट मुकाबलों से पहले ही उन्हें घर लौटना पड़ा था।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article