क्रिकेट

SL vs AFG ODI Series: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 4, 2024, 08:21 PM IST

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया है। राशिद खान को टीम में जगह नहीं मिली है।

Image

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

काबुल: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। चोटिल राशिद खान की टीम में वापसी नहीं हुई है। टीम की कमान हशमतुल्लाह शाहीदी के हाथों में होगी वहीं रहमत शाह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम के साथ-साथ चार रिजर्व खिलाड़ियों के नाम का भी ऐलान किया है। सीरीज के तीन मुकाबले 9 से 14 फरवरी के बीच कैंडी के पल्लेकेल अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

राशिद की जगह कायस की हुई टीम में एंट्री

राशिद खान अपनी पीठ की चोट से अबतक नहीं उबर पाए हैं। ऐसे में टीम के स्पिन आक्रमण में कायस अहमद को लेग स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले नावीद जादरान को वनडे टीम में जगह दी गई है। श्रीलंका के खिलाप टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होने वाले मोहम्मद सलीम सैफी को टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें पूरी तरह फिट होने में चार सप्ताह लगेंगे। टीम में शराफुद्दीन अशरफ, शाहिदुल्लाह कमाल, अब्दुल रहमान रहमानी और बिलाल सामी को रिजर्व प्लेयर्स के रूप में शामिल किया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम:

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, कायस अहमद, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।

रिजर्व खिलाड़ी: शराफुद्दीन अशरफ, शाहिदुल्लाह कमाल, अब्दुल रहमान रहमानी और बिलाल सामी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article