क्रिकेट

Rashid Khan Injury: अफगानिस्तान टीम को लगा तगड़ा झटका, दो मैच से बाहर हुए करामाती खान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 1, 2023, 09:49 PM IST

Rashid Khan Injury, AFG vs SL ODI Series: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसकी शुरुआत 2 जून से होगी। लेकिन इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। शुरुआती दो मैचों के लिए राशिद खान उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Image

राशिद खान। (फोटो- गुजरात टाइटंस के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Rashid Khan Injury, AFG vs SL ODI Series: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले अफगानिस्त क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले अफगानी गेंदबाज राशिद खान दो वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, स्पिन गेंदबाज राशिद खान चोटिल हो गए हैं। वे चोट की वजह से शुरुआती दो वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले ठीक हो जाएंगे और टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

अफगान और श्रीलंका के बीच खेले जाएंगे 3 वनडे

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरुआत 2 जून से होगी। पहला मुकाबला 2 जून को हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 4 जून को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 जून को हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार सभी मैच सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

आईपीएल में दिखा राशिद का कमाल

अफगानी स्पिनर राशिद खान का आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा। वे टॉप-5 विकेटटेकर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहें। उन्होंने 17 मैचों में 8.23 की इकोनॉमी से 67 ओवर में 552 रन दिए और 27 विकेट चटकाए। वे अपनी टीम गुजरात टाइटंस के तीसरे विकेट टेकर रहे। राशिद से आगे गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा रहे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article