क्रिकेट

AFG vs IRE 2nd T2Oi Pitch Report: अफगानिस्तान-आयरलैंड दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

AFG vs IRE 2nd T20i Pitch Report, Sharjah Cricket Stadium and Sharjah weather forecast Today: शारजाह में आज (17 March 2024) को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20ई सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच खेला जाएगा। पहला मैच आयरलैंड ने जीता था।आइए अब जानते हैं अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा शारजाह का मौसम। जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

Image

अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड

AFG vs IRE 2nd T20 Pitch Report, Sharjah Weather Forecast Today Match: आज अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के शारजाह में खेली जा रही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम न्यूट्रल वेन्यू में खेली जा रही इस सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है और आज वो सीरीज में बराबरा के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई कर रहे हैं राशिद खान (Rashid Khan) और आयरलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling)।

सीरीज के शुरुआती मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और 150 रन के लक्ष्य के जवाब में 111 रन पर आउट हो गए। रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, अज़मतुल्लाह उमरज़ई और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी करो या मरो के खेल में एक बड़ा प्रदर्शन करना चाहेंगे। दूसरी ओर, पहला टी20 मैच आसान अंतर से जीतने के बावजूद आयरलैंड भी बल्लेबाजी में कुछ सुधार चाहेगा।

अफगानिस्तान-आयरलैंड दूसरा टी20 की पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी? (AFG vs IRE Pitch Report)

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच आज खेला जाने वाला दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में ये साफ हो गया था कि यहां पर बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों का भी दबदबा रहने वाला है। पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर जमकर रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो इस पिच पर तेज गेंदबाजों का जलवा देखने का मिला है, ऐसे में आज अगर मौसम ने साथ दिया तो एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है।

आज कैसा रहेगा शारजाह का मौसम? (Sharjah Weather Today)

मौजूदा दौरे पर अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे इसी वेन्यू पर खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया था। आज दूसरे टी20 में क्या मौसम खलल डालेगा? अच्छी खबर ये है कि आज शारजाह का मौसम साफ है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं और उमस भी काफी है। अगर तापमान की बात करें तो आज शारजाह का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है।

अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें (AFG vs IRE SQUADS)

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, इजाज अहमद अहमदजई, नांगेयालिया खारोटे, राशिद खान (कप्तान), नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, वफदर मोमंद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक

आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, नील रॉक, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, ग्राहम ह्यूम, रॉस अडायर, एंडी मैकब्राइन , क्रेग यंग, जॉर्ज डॉकरेल

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article