क्रिकेट

Abhishek Sharma Hospitalised: नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

Abhishek Sharma Hospitalised: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में अपने दूसरे मैच से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है। नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मैच से ठीक पहले भारत के शीर्ष ओपनर युवा अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026
  • भारत को नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले झटका
  • ओपनर अभिषेक शर्मा अस्तपाल में भर्ती

Abhishek Sharma Hospitalised: भारत और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में गुरुवार को खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच से पहले ये खबर सताने वाली है।

अभिषेक शर्मा को क्या हुआ हैः भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ भारत दूसरे वर्ल्ड कप मैच में उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ हुए विश्व कप के पहले मैच में भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। उनको मुंबई में खेले गए उस मैच में मैदान पर उतरने के बाद तेज बुखार था और उपचार भी दिया गया था।

गौरतलब है कि यूएसए के खिलाफ हुए विश्व कप में भारत के पहले मैच में पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा फील्डिंग के लिए नहीं आए थे और ना ही वो टीम डगआउट में नजर आए थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा परंपरा के मुताबिक टीम के साथ विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने भी नहीं पहुंचे थे।

हालत बिगड़ती चली गईः अब बताया जा रहा है जब अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के साथ दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे तब उनका स्वास्थ्य और बिगड़ता गया। टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने भी नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच की प्लेइंग-11 के बारे में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "हम सबसे ज्यादा अभिषेक की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं, और इससे कुछ अलग संयोजन के विकल्प बन सकते हैं।" अब टीम इंडिया को नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद ही कुछ तय किया जाएगा। फिलहाल, आसार ये हैं कि नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने उतर सकते हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article