क्रिकेट

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, जड़ा T20I में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक

Second Fastest Century in T20Is for India: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। उन्होंने ये कारनामा वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ किया।

Image

अभिषेक शर्मा(साभार BCCI)

मुंबई: भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले में 37 गेंद में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस पारी के दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 10 गगन चुंबी छक्के जड़े। वो टी20आई इतिहास में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के इंदौर में ये कारनामा किया था। अभिषेक 54 गेंद में 135 रन की पारी खेलकर आदिल राशिद का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 13 छक्के जड़े।

17 गेंद में अभिषेक ने पूरा किया अर्धशतक

अभिषेक ने पांचवें टी20 में आतिशी शुरुआत करते हुए 17 गेंद में अपना अर्धशतक 3 चौके और पांच छक्के की मदद से पूरा किया। यह भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड अभिषेक के मेंटोर युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज सिंह ने साल 2007 के विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 गेंद में 6 छक्के जड़े थे।

जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा शतक

24 वर्षीय अभिषेक शर्मा के करियर का यह दूसरा टी20आई शतक है। अभिषेक ने पिछले साल जिंबाब्वे के खिलाफ अपने करियर के दूसरे मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था। अभिषेक इसके बाद थोड़ा संघर्ष करते दिखे थे लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में कोलकाता में आतिशी शुरुआत की और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्हें जिस अंदाज में सीरीज में आगाज किया उससे बेहतर अंदाज में अंत भी किया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article