क्रिकेट

ICC T20I Ranking: अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर.1 बल्लेबाज, जानिए कौन हैं टॉप 5 बैटर

Abhishek Sharma Becomes No.1 T20I Batsman: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलने के बाद अभिषेक शर्मा ने ना सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि आईसीसी रैंकिंग में भी अपना दबदबा फिर कायम किया है। अभिषेक बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर.1 बल्लेबाज बन गए हैं।

Image

अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर.1 टी20 बल्लेबाज

Photo : AP

ICC T20I Ranking For Batsman: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में मंगलवार को अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 38 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 113 रन बनाए, जिससे भारत ने न्यूजीलैंड के 199 रनों के लक्ष्य को 40 गेंदें शेष रहते हुए, केवल 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने भी 19 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया, और इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस शानदार पारी के साथ ना सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि आईसीसी रैंकिंग के सिंहासन पर एक बार फिर कब्जा जमा लिया है।

आईसीसी बल्लेबाजों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से टॉप स्थान से फिसल गए थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी के बाद अभिषेक ने एक बार फिर बेस्ट टी20 बल्लेबाज का ताज अपने सिर पर पहन लिया है। उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उनके अब 897 रेटिंग अंक हैं।

आईसीसी बल्लेबाजों की ताजा टी20 रैंकिंग में दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज

1. अभिषेक शर्मा (भारत)- 897 रेटिंक अंक, एक स्थान की छलांग

2. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)- 883 रेटिंग अंक, एक स्थान की छलांग

3. ईशान किशन (भारत)- 866 रेटिंग अंक, दो स्थान फिसले

4. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 793 रेटिंग अंक, एक स्थान की छलांग

5. जोस बटलर (इंग्लैंड)- 789 रेटिंग अंक, एक स्थान की छलांग

अभिषेक शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़े

युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक फॉर्मेट (टी20) ही खेला है। इस प्रारूप में उन्होंने शुरुआत से ही अपना प्रभाव बनाए रखा है। अब तक वो 70 मैचों की 69 पारियों में 196.83 के स्ट्राइक रेट से 2240 रन बना चुके हैं। इसमें उनके नाम 4 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 158 छक्के और 213 चौके लगा चुके हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article