Today IPL Match 7 April 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 12 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपनी रफ्तार के साथ रोमांचक होता जा रहा है। टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़ी व सबसे महंगी लीग में अब बारी है 13वें मुकाबले की जहां दो महारथी टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच का नतीजा काफी हद तक आईपीएल अंक तालिका में हलचल ला सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में अब तक जितने भी मैच हुए हैं सभी में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ है और आज के मैच में भी यही उम्मीद की जा सकती है।
आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है। जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। वहीं पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2026 में एक मुकाबला जीता है और एक मैच गंवाया है। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस अब चाहेगी कि वो भी राजस्थान की तरह अंक तालिका में अपने 4 अंक कर ले ताकि बाकी शीर्ष की विजेता टीमों की बराबरी कर सके।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के आमने-सामने के आंकड़े (RR vs MI Head To Head Stats In IPL)
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 30 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 16 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। जबकि, राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में मुंबई इंडियंस को हराया है। आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैदान पर अब तक दोनों टीमों के बीच कोई मैच नहीं हुआ है। यहां दोनों टीमों के बीच पहली बार मुकाबला होगा।
आईपीएल 2026 में आज के मुकाबले का कार्यक्रम, कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 7 April 2026, Tuesday)
| किसका-किसका मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस (RR vs MI) | गुवाहाटी (बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम) | शाम 7:30 बजे |
आज के मुकाबले में राजस्थान और मुंबई के किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें? (Players To Watch Out For In Rajasthan vs Mumbai IPL 2026 Match Today)
आईपीएल 2026 में जब आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो इस टीम के फैंस की नजरें सबसे ज्यादा 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर टिकी होंगी। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) पर टिकी होंगी।
जबकि, मुंबई इंडियंस की टीम में तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व स्तरीय है और अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। इनमें शीर्ष नाम होंगे, कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), तिलक वर्मा (Tilak Varma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और शरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) जिसने सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी।
