क्रिकेट

Today IPL Match 22 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला

Today IPL 2026 Match 22 May: आईपीएल में टी20 क्रिकेट का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इसी कड़ी में आज टूर्नामेंट की दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा जो प्लेऑफ में टॉप 4 की तस्वीर को और साफ करेगा। यहां हम जानेंगे आज किसका मैच है, किस मैदान पर होगा मुकाबला और क्या है आज के मैच का समय।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज किसका आईपीएल मैच है
  • दो बड़ी टीमों के बीच आज होगी भिड़ंत

Today IPL Match 22 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में मौजूदा सीजन के अब कुछ ही मैच बाकी हैं। लीग स्टेज के अंतिम पड़ाव में गुरूवार रात भी एक दिलचस्प मैच खेला गया जहां गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में गुजरात की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ जहां चेन्नई आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, वहीं गुजरात की टीम अब अंक तालिका में 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आरसीबी को टक्कर दे रही है। अब आज एक और दिलचस्प और बड़ा मुकाबला खेला जाएगा जो दो टॉप-4 टीमों के बीच होना है।

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आज आईपीएल में अंक तालिका की नंबर.1 और नंबर.3 टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है। आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें। दोनों ही टीमों का ये अंतिम लीग मैच है। आरसीबी ने अब तक आईपीएल 2026 के अपने 13 मैचों में 9 जीत दर्ज की हैं और 4 मैच गंवाए हैं। उसके 18 अंक हैं और 1.065 के सबसे शानदार नेट रन रेट के साथ वो टॉप पोजीशन पर कायम है। आरसीबी ने अपने पिछले 3 मैच लगातार जीते हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में 8 जीत दर्ज की हैं और 5 मैच गंवाए हैं। उनके 16 अंक हैं और नेट रन रेट 0.350 है। ऐसे में आरसीबी को शीर्ष स्थान से हटाना अब बहुत ही मुश्किल नजर आता है, अगर हैदराबाद बड़े अंतर से जीत भी गई तो वो ज्यादा से ज्यादा दूसरे नंबर पर गुजरात की जगह ले सकती है।

IPL में आज का मैच, कब और कहां होगा आज का आईपीएल मुकाबला? (IPL 2026 Today Match Schedule, 22 may 2026, Friday)

आज किसका मैच है कहां है आज का मैच मुकाबले का समय
हैदराबाद बनाम बेंगलुरू (SRH vs RCB)राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (हैदराबाद)शाम 7:30 बजे

आईपीएल में हैदराबाद और बेंगलुरू के आमने-सामने के आंकड़े (SRH vs RCB Head To Head Stats)

आईपीएल 2026 के पहले चरण में जब सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टक्कर हुई थी तब वो इस सीजन का पहला मैच था। बेंगलुरू में खेले गए उस मुकाबले में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। अब आज बेंगलुरू को हैदराबाद के घर में चुनौती देनी होगी। इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 26 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 14 मैच हैदराबाद की टीम ने जीते हैं, जबकि 12 मैचों में बेंगलुरू विजयी रही है। हैदराबाद के मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में हुए 9 मैचों में 6 मैच मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 3 मैचों में बेंगलुरू को जीत मिल सकी है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article