क्रिकेट

Today IPL Match 17 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, 4 टीमों की भिड़ंत, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

today ipl 2026 match 17 May: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (17 मई 2026) अब वीकेंड यानी हफ्ते के आखिरी दिन रविवार की बारी है। यानी 'डबल हेडर' की बारी है। शनिवार को कोलकाता और गुजरात टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। आज 4 टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। यहां जानेंगे उन दोनों मुकाबलों के बारे में सब कुछ।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच।

Today IPL Match 17 May 2026: आईपीएल 2026 में आज (17 मई, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। इन दोनों ही मैचों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और सभी चार टीमों में आईपीएल 2026 अंक तालिका में टॉप-4 में जगह बनाने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 60 मैच खेले जा चुके हैं और अब टीमों के लिए बहुत लंबा सफर नहीं बचा है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ बहुत दिलचस्प हो गई है। अब टीमों के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा।

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होना है। लगातार पांच मुकाबले हारने के बाद पंजाब किंग्स अपने घर पर लगातार तीसरी हार नहीं झेलना चाहेगी। श्रेयस अय्यर की टीम वापसी करने को बेताब होगी। वहीं, आरसीबी के लिए भी यह मुकाबला करो या मरो वाला ही है। हालांकि, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर होने के चलते उन पर खतरा कम है। पंजाब के 13 प्वाइंट्स हैं और आरसीबी के 16 प्वाइंट्स। दोनों के लिए हार का मतलब प्लेऑफ का खतरा बढ़ जाएगा।

IPL में आज का दूसरा मैच किसका है: आईपीएल 2026 के सुपर संडे में शाम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद ज्यादा है, लेकिन दिल्ली जीत के साथ राजस्थान का खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि, राजस्थान को पिछले कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वह लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेंगे।

IPL 2026 में आज के दोनों मुकाबलों का शेड्यूल, कब और कहां होंगे आज के दोनों मैच? (IPL 2026 Today MatcheS Schedule, 17 May 2026, Sunday)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
मैचवेन्यूसमय
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुधर्मशाला3ः30 बजे

दिल्ली7ः 30 बजेआईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। आरसीबी 12 मैच में 8 जीत और 16 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है। गुजरात टाइटन्स दूसरे स्थान पर है। उसके 13 मैच में 16 अंक हैं। उसके पास एक ही मैच बचे हैं। एसआरएच 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। पंजाब के पास दो मुकाबले बचे हैं। राजस्थान ने 11 मैच खेले हैं और उसके 12 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले खेल लिए हैं। वह 8वें स्थान पर काबिज है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article